अनियंत्रित होकर खाई में पलटी बस, 20 मजदूर घायल

बिहार के दरभंगा जिले से मजदूरों को मेरठ व दिल्ली ले जा रही प्राइवेट बस के चालक को झपकी आ गई जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में महिला समेत 20 मजदूर घायल हो गए। दो को ज्यादा चोट आने पर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी दूसरे वाहनों से चले गए। चालक हादसे के बाद भाग निकला।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 12:12 AM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:10 AM (IST)
अनियंत्रित होकर खाई में पलटी बस, 20 मजदूर घायल
अनियंत्रित होकर खाई में पलटी बस, 20 मजदूर घायल

जेएनएन, रोजा, शाहजहांपुर : बिहार के दरभंगा जिले से मजदूरों को मेरठ व दिल्ली ले जा रही प्राइवेट बस के चालक को झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में महिला समेत 20 मजदूर घायल हो गए। दो को ज्यादा चोट आने पर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी दूसरे वाहनों से चले गए। चालक हादसे के बाद भाग निकला।

झारखंड के गोड्ढा जिले के रानीडी गांव निवासी सलामत अंसारी, सलाउद्दीन, मोहम्मद अली, रेश्मा खातून, जानू, मदनलाल, सगीर आलम, खालिद अंसारी, अजमत अहमद, मोहम्मद इरशाद, वकील अंसारी मेरठ की एक कंपनी में मजदूरी करते हैं। लॉकडाउन में सभी घर चले गए थे। 21 सितंबर को सभी ने बिहार के दरभंगा जिले से मेरठ तक के लिए निजी बस तय की थी। उसमे दिल्ली के आनंद विहार जाने के लिए भी मजदूर सवार हुए थे। करीब 60 मजदूरों को लेकर आ रही बस बुधवार सुबह करीब पांच बजे रोजा थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चकभिटारा गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकलवाया। घायल मदनलाल व रेशमा खातून को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। अन्य का पास में ही एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। करीब तीन घंटे बाद दूसरे वाहन से सभी लोग मेरठ व दिल्ली चले गए। हादसे के बाद कार्रवाई करने से बचने के लिए रोजा पुलिस ने घायलों की बिना जानकारी जुटाए उन्हें रवाना कर दिया।

वर्जन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा था। कोई गंभीर घायल नहीं था। मजदूर जल्दी जाना चाह रहे थे। इसलिए उन्होंने दूसरे वाहन की व्यवस्था कर ली थी।

राजेंद्र बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष रोजा

chat bot
आपका साथी