शाहजहांपुर में चाचा-भतीजे को ट्रक ने कुचला, महिला घायल

जेएनएन शाहजहांपुर दवा लेकर वापस घर जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को ट्रक ने कुचल दिया। जबकि बच्चे की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद आरोपित चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 11:36 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 11:36 PM (IST)
शाहजहांपुर में चाचा-भतीजे को ट्रक ने कुचला, महिला घायल
शाहजहांपुर में चाचा-भतीजे को ट्रक ने कुचला, महिला घायल

जेएनएन, शाहजहांपुर :

दवा लेकर वापस घर जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को ट्रक ने कुचल दिया। जबकि बच्चे की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद आरोपित चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।

तिलहर थाना क्षेत्र के धन्यौरा गांव निवासी परिवान सिंह के डेढ़ साल के बेटे राजा उर्फ छोटू की कई दिनों से तबीयत खराब थी। शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। शनिवार को परिवान के भाई विनीत सिंह अपनी भाभी सोनी देवी व भतीजे राजा को लेकर बाइक से अस्पताल में दवा दिलाने आए थे। अपराहन करीब एक बजे दवा लेकर वापस घर जाते समय तिलहर थाना क्षेत्र के लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बंथरा ओवरब्रिज के नीचे से सड़क पार करते समय बरेली की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद विनीत व राजा को कुचलता हुआ चला गया। हादसे में राजा की मां सोनी देवी भी घायल हो गई। हादसे के बाद कुछ दूरी पर ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम भी लगा रहा। पुलिस ने विनीत व राजा के शव को सड़क से हटवाया यातायात शुरू कराया। इकलौता बेटा था राजा

परिवान सिंह की करीब ढाई साल पहले शादी हुई थी। राजा उनका इकलौता बेटा था। बेटे की मौत व पत्नी के घायल होने की वजह से परिवान सिंह बार-बार बेसुध हो रहे थे। पंजाब में नौकरी करते थे विनीत

विनीत पंजाब में एक कंपनी में नौकरी करते थे। गांव के ही दोस्त सरवन की बहन की 14 मई को शादी है इस लिए वह कुछ दिनों की छुट्टी लेकर घर आए थे। स्वजन जो तहरीर देंगे उसी आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। आरोपित चालक को पकड़ने के लिए टीमें लगी हैं जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।

हरपाल सिंह बालियान, प्रभारी निरीक्षक

chat bot
आपका साथी