बीस किलो डोडा के साथ उत्तराखंड के दो युवक गिरफ्तार

जैतीपुर पुलिस ने उत्तराखंड के दो आरोपितों को 20 किलो डोडा के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 11:54 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 11:54 PM (IST)
बीस किलो डोडा के साथ उत्तराखंड के दो युवक गिरफ्तार
बीस किलो डोडा के साथ उत्तराखंड के दो युवक गिरफ्तार

जेएनएन, शाहजहांपुर : जैतीपुर पुलिस ने उत्तराखंड के दो आरोपितों को 20 किलो डोडा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के पास से एक सेंट्रो कार भी बरामद हुई है।

मंगलवार दोपहर प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार खेड़ा बझेड़ा गांव के पास चेकिग अभियान चला रहे थे। उसी समय एक सेंट्रो कार से दो युवक बोरी लेकर खेतों की ओर चल दिए। पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो दोनों भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। युवकों के पास से दस-दस किलो डोडा बरामद हुआ। आरोपितों ने अपना नाम मुख्तयार व बलजीत निवासी किछा सिरौली थाना पुल भट्टा जनपद उधम सिंह उत्तराखंड बताया। पुलिस ने कार को सीज करने के साथ ही आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ जैतीपुर थाने में पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी करने का मुकदमा दर्ज था।

chat bot
आपका साथी