पत्नी से विवाद होने पर पति ने फंदे से लटककर दी जान

विवाद होने पर पति ने पत्नी को डांट दिया जिससे नाराज होकर वह अपने मायके चली गई। इस पर पति ने खुदकशी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 12:29 AM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 12:29 AM (IST)
पत्नी से विवाद होने पर पति ने फंदे से लटककर दी जान
पत्नी से विवाद होने पर पति ने फंदे से लटककर दी जान

खुटार: विवाद होने पर पति ने पत्नी को डांट दिया। जिससे नाराज होकर वह अपने मायके चली गई। पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। जिससे घबराकर पत्नी से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

क्षेत्र के गांव नगरा निवासी 24 वर्षीय विवेक कुमार की एक साल पहले गांव में ही रहने वाले रामप्रसाद की बेटी चंदा से शादी हुई थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि विवेक का गांव के गांव की एक महिला से संबंध थे। जिसको लेकर शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। विवाद होने पर चंदा अक्सर अपने घर चली जाती थी। बुधवार को सुबह करीब दस बजे दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें विवेक ने चंदा की पिटाई कर दी थी। जिससे नाराज होकर चंदा अपने मायके चली गई। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ विवेक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर आई थी। जिस जानकारी विवेक को हो गई। परिजनों के मुताबिक विवेक मकान की दूसरी मंजिल पर रहता था। रात में वह छत पर चल गया। जब सुबह देर तक वह नीचे उतरकर नहीं आया तो परिजनों उसे देखने छत पर गये। विवेक का शव छत पर पड़ी टीन में लगी बल्ली में गमछे से फंदे से लटका था। इसकी सूचना मृतका की पत्नी को दी गई, लेकिन शाम तक वह ससुराल नहीं आई थी। एसओ राहुल ¨सह ने बताया महिला थाने में तहरीर देने आई थी। मामले की जांच की जा रही। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी