बढ़ती महंगाई को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई को लेकर सामाजिक संगठन जनता की आवाज के कार्यकर्ताओं ने कले

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 12:14 AM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 12:14 AM (IST)
बढ़ती महंगाई को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
बढ़ती महंगाई को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

शाहजहांपुर : बढ़ती महंगाई को लेकर सामाजिक संगठन जनता की आवाज के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को सौंपा।

संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता टाउनहाल में एकत्र हुए। यहां से संस्थापक संजीव कुमार गुप्ता अर्धनग्न होकर और गले में तोरई की माला डालकर कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गैस सि¨लडर, सब्जी, डीजल, पेट्रोल आदि की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है। इसके अलावा इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक भी मनमानी फीस वसूल रहे है। इस मौके पर संतोष शुक्ला, सोनी गुप्ता, अतर ¨सह, सीताराम, नीरज भोजवाल, सुनीता वाजपेयी, मोनू वर्मा, कपिल, जमील, मोहम्मद आकिल, राकेश कश्यप, दीपक, शिवमओम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी