300 एकड़ धान की फसल से दाना गायब

कटरा क्षेत्र के किसानों को बरेली के एक बीज विक्रेता ने चपत लगा दी। धान की गुणवत्ता के बखान में 33 किसान झांसे में आ गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:59 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:06 AM (IST)
300 एकड़ धान की फसल से दाना गायब
300 एकड़ धान की फसल से दाना गायब

जेएनएन, शाहजहांपुर : कटरा क्षेत्र के किसानों को बरेली के एक बीज विक्रेता ने चपत लगा दी। धान की गुणवत्ता के बखान में 33 किसान झांसे में आ गए। उन्होंने धान का बीज खरीद लिया। फसल की बढ़वार भी अच्छी हुई, लेकिन बाली आने पर धान में दाना नहीं पड़ा। किसानों ने जिला कृषि अधिकारी डा. सतीश चंद्र पाठक से शिकायत की है। रमापुर व ओखली गांव का निवासी किसानों ने बताया कि उन्होंने फरीदपुर बरेली स्थित बीज भंडार से धान खरीदा था। डीएओ डा. पाठक ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। शिकायती पत्र पर मुरारी लाल, जेब लाल, सुनील, नरेश, जितेंद्र, रामनाथ, अंगने लाल, भोज पाल, रामरतन, राज कुमार, विनोद कुमार आदि 33 के नाम व हस्ताक्षर है।

chat bot
आपका साथी