साइकिल लेकर निकले सपाई, सरकार पर साधा निशाना

समाजवादी नेता स्व. जेनेश्वर मिश्र (छोटे लोहिया) के जयंती पर सभी विधानसभा क्षेत्र में साइकिल रैली निकाली गई। नगर विधानसभा में एमएलसी एवं यात्रा के प्रभारी सुनील यादव साजन ने झंडी दिखाकर रवाना किया।इसी तरह तिलहर पुवायां ददरौल मीरानपुर कटरा व जलालाबाद विधानसभा क्षेत्रों में भी साइकिल रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 01:02 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 01:02 AM (IST)
साइकिल लेकर निकले सपाई, सरकार पर साधा निशाना
साइकिल लेकर निकले सपाई, सरकार पर साधा निशाना

जेएनएन, शाहजहांपुर : समाजवादी नेता स्व. जेनेश्वर मिश्र (छोटे लोहिया) के जयंती पर सभी विधानसभा क्षेत्र में साइकिल रैली निकाली गई। नगर विधानसभा में एमएलसी एवं यात्रा के प्रभारी सुनील यादव साजन ने झंडी दिखाकर रवाना किया।इसी तरह तिलहर, पुवायां, ददरौल, मीरानपुर कटरा व जलालाबाद विधानसभा क्षेत्रों में भी साइकिल रैली निकाली गई। जिसके जरिये महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा गया।

नगर विधानसभा में पार्टी के जिला कार्यालय से रैली को रवाना किया गया। इसके अलावा एमएलसी का जिलाध्यक्ष तनवीर खां के आवास पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने एमएलसी को चांदी की साइकिल भेंट की। इस मौके पर इस मौके पर महानगर अध्यक्ष कपिल सिंह वर्मा, नगर विधानसभा अध्यक्ष अति उल्ला सिद्दीकी, नीरज मिश्रा, संजीव वर्मा, नसीम खान, अजीज अहमद खान, सर्वेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

संकल्प पत्र पूरा न करने वालों का कराया जाए डीएनए

साइकिल यात्रा के प्रभारी व सपा एमएलसी सुनील यादव साजन ने कहा भाजपा ने देश में नफरत की राजनीति शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव से पहले जो संकल्प पत्र भाजपा के नेताओं ने जनता के सामने पेश किए थे उन्हें पूरा नहीं कराया। भाजा सांसद साक्षी महाराज के राम न बोलने वाले का डीएनए टेस्ट कराने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि सरकार को उन सभी नेताओं का भी डीएनए टेस्ट कराना चाहिए जिन्होंने अभी तक अपना संकल्प पत्र पूरा नहीं किया है। राम हमारे रोम-रोम में बसे है। लेकिन भाजपा ने उनका राजनीतिक व व्यवसायिककरण कर दिया है। कहा भाजपा में अपराधियों का पूरा गैंग बन गया है। सांसद रीता बहुगुणा जोशी का आवास जलाने के आरोपित को पार्टी में शामिल कर यह साबित भी कर दिया है। मीडिया से मुखातिब हुए सुनील साजन ने कहा कि आज पिछड़ों का आरक्षण छीना जा रहा है। भाजपा ने समाज में नफरत का माहौल खड़ा कर दिया है। जिससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में सबसे ज्यादा ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न किया है।

chat bot
आपका साथी