शाहजहांपुर में चीनी मिलों को छह हजार नए किसान बेचेंगे गन्ना

चालू गन्ना पेराई सत्र में छह हजार से अधिक किसान पहली बार चीनी मिलों को गन्ना बेचेंगे। जिससे न सिर्फ गन्ना खरीद बल्कि चीनी उत्पादन भी बढ़ने की उम्मीद है

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 11:43 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 11:43 PM (IST)
शाहजहांपुर में चीनी मिलों को छह हजार नए किसान बेचेंगे गन्ना
शाहजहांपुर में चीनी मिलों को छह हजार नए किसान बेचेंगे गन्ना

जेएनएन, शाहजहांपुर : चालू गन्ना पेराई सत्र में छह हजार से अधिक किसान पहली बार चीनी मिलों को गन्ना बेचेंगे। जिससे न सिर्फ गन्ना खरीद बल्कि चीनी उत्पादन भी बढ़ने की उम्मीद है। इन सभी किसानों को पर्ची जारी करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। पांचों चीनी मिलें चालू हो चुकी हैं।

हालांकि तौल न होने, खरीद में देरी व पिछला भुगतान न होने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, लेकिन इस सबके बीच इस बार छह हजार 243 नए गन्ना किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। अब तक ये गन्ना किसान अपनी उपज या तो कोल्हू पर बेचते थे या फिर इनके खेत बटाई पर थे, लेकिन इस बार जिला गन्नाधिकारी डा. खुशीराम भार्गव के प्रेरित करने पर इस बार इन किसानों ने समितियों से जुड़कर अपना गन्ना मिलों के केंद्रों पर बेचने का निर्णय लिया है। इनमें गन्ना विकास समिति रोजा में 2418, सहकारी गन्ना विकास समिति पुवायां में 1574 व चीनी मिल समिति तिलहर मे 2254 गन्ना किसानों ने सदस्यता ग्रहण की है। नहीं मिलेंगी विभागीय सुविधाएं

अगर जिले की बात करें तो ढाई लाख गन्ने की प्रतिदिन खरीद का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में दो लाख 60 हजार क्विंटल खरीद प्रतिदिन हो रही है। जिला गन्नाधिकारी ने बताया कि अब तक 60 हजार किसानों ने अपना घोषणा पत्र नहीं भरा है। इनको दस दिसंबर तक का समय दिया गया है। इसके बाद भी घोषणापत्र न भरने वाले किसानों को विभागीय सुविधाएं नहीं मिलेंगी। फैक्ट फाइल :

- 1 लाख 80 हजार गन्ना किसान हैं पंजीकृत

- 1 लाख 20 हजार ने कराया अब तक पंजीकरण

- 94 हजार हेक्टेयर है इस बार गन्ने का रकबा

- 92 हजार हेक्टेयर गत पेराई सत्र में रकबा था यह है लक्ष्य

- 425 लाख क्विंटल गन्ना खरीद का लक्ष्य

- 50 लाख क्विंटल खरीद हो चुकी अब तक

- 373 लाख क्विंटल खरीद गत वर्ष हो सकी थी उत्पादन की स्थिति

- 1 हेक्टेयर में औसतन आठ क्विंटल गन्ना उत्पादन

- 1 क्विटल गन्ने में दस किलो चीनी होती है तैयार

- 180 क्रय केंद्रों पर की जा रही है इस बार खरीद केन इम्पलीमेंटशन कमेटी की बैठक समय-समय पर हो रही है। भुगतान, खरीद आदि के साथ ही केंद्रों के निरीक्षण, वेबसाइट पर फीडिग आदि पर भी जोर किया जा रहा है। अगर किसी किसान को समस्या आती है तो सचिव मौके पर जाकर निस्तारण करेंगे। हमसे भी सीधी शिकायत कर सकते हैं तत्काल निस्तारण होगा।

डा. खुशीराम भार्गव, जिला गन्नाधिकारी

chat bot
आपका साथी