प्रदर्शनी में छाए 171 मेधावी, विज्ञान मॉडल से मनमोहा

वज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में मॉडल के साथ प्रतिभाग को पहुंचे बाों में गजब का उत्साह व आत्मविश्वास दिखा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 11:53 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 11:53 PM (IST)
प्रदर्शनी में छाए 171 मेधावी, विज्ञान मॉडल से मनमोहा
प्रदर्शनी में छाए 171 मेधावी, विज्ञान मॉडल से मनमोहा

जेएनएन, शाहजहांपुर : विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में मॉडल के साथ प्रतिभाग को पहुंचे बच्चों में गजब का उत्साह व आत्मविश्वास दिखा। छह श्रेणियों में कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों ने विज्ञान, गणित, पर्यावरण संबंधित मॉडल से मेधा को प्रदर्शित किया। डीआइओएस पंकज पांडेय तथा जीआइसी प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने उद्घाटन के बाद मॉडल विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण कर मॉडलों के आकर्षक प्रस्तुतिकरण के लिए बच्चों को सराहा। चार दिन के भीतर संख्या में प्रतिभागियों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि के लिए उन्होंने प्रधानाचार्यो की भी सराहना की।

राजकीय इंटर कॉलेज में 15 नवंबर को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजन किया गया था। छह विद्यालयों के पहुंचने पर प्रदर्शनी को स्थगित कर 19 नवंबर की तिथि नियत की गई। मंगलवार को जनपद में 375 माध्यमिक स्कूलों के सापेक्ष 40 विद्यालयों के 171 विद्याíथयों ने प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। इनमें कक्षा 11 व 12 सीनियर वर्ग में 19 विद्यालयों के 68 तथा जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 10 तक 21 विद्यालयों के 103 विद्यार्थी शामिल रहे। मेजबान राजकीय इंटर कॉलेज, मंगलसेन भारतीय इंटर कॉलेज, एजेड खान, डा. सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज राजकीय इंटर कॉलेज कलान तथा कस्तूरबा विद्यालय, आर्य महिला इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों के बच्चों ने शानदार मॉडल प्रस्तुत किए।

छह श्रेणी में तैयार किए मॉडल

जवाहर लाल नेहरू विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी में सतत कृषि पद्धतियां, स्वच्छता एंव स्वास्थ्य, संसाधन निबंधन, औद्योगिक विकास, भावी परिवहन व संचार तथा शैक्षिक खेल एवं गणितीय प्रतिरूपण के मॉडल प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनी समन्वयक राजीव श्रीवास्तव, निर्णायक जीएफ कॉलेज के डा. रहबर अली खां, डा. संजय मिश्रा आदि ने टीम के साथ मॉडल अवलोकन मूल्यांकन किया। प्रदर्शनी में जीआइसी स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी