अधिशासी अभियंता की जांच को मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री संतोष दीक्षित तथा जिला महामंत्री शिवओम वर्मा ने अधिशासी अभियंता शारदा नहर खंड आरके वर्मा के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उनक पर निर्माण कार्यों में अनियमितता व भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:18 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:18 AM (IST)
अधिशासी अभियंता की जांच को मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
अधिशासी अभियंता की जांच को मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

जेएनएन, शाहजहांपुर : भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री संतोष दीक्षित तथा जिला महामंत्री शिवओम वर्मा ने अधिशासी अभियंता शारदा नहर खंड आरके वर्मा के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उनक पर निर्माण कार्यों में अनियमितता व भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है। अधिशासी अभियंता ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में दोनो भाजपा नेताओं ने कहा है कि अधिशासी अभियंता चार साल से कार्यरत है। भैंसार ढाई बांध में एक बार मरम्मत के बाद कई बार पैसे निकाल लिए गए। इसी तरह मई खुर्द कला में कागजों पर काम कराया गया। भरगुना ड्रेन में भी लाखों का खेल किया गया। उन्होंने सरकारी आवासों तथा शाखा नहरों से वृक्षकटान के भी आरोप लगाएं। मुख्यमंत्री से दूसरे विभाग के अधिकारियों से जांच की मांग की है।

वर्जन

संतोष दीक्षित ने ठेका के लिए दबाव बनाया था। जबकि टेंडर डाला नहीं था। रही बात आरोप की। तो जिलाधिकारी समेत कई स्तर से जांच हो चुकी है। उत्कृष्ट कार्य के लिए उनकी ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिया जा चुका है। किसी भी तरह की जांच को तैयार हूं।

आरके वर्मा, अधिशासी अभियंता

chat bot
आपका साथी