धान खरीद में धांधली को लेकर धरने पर बैठे सपाई

धान खरीद में हो रही धांधली के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गुरुवार को रोजा मंडी परिसर में धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह को दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:53 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:53 AM (IST)
धान खरीद में धांधली को लेकर धरने पर बैठे सपाई
धान खरीद में धांधली को लेकर धरने पर बैठे सपाई

जेएनएन, शाहजहांपुर : धान खरीद में हो रही धांधली के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गुरुवार को रोजा मंडी परिसर में धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह को दिया।

सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां का आरोप है कि दूर दराज से आने वाले किसानों के धान में नमी बताकर चार से पांच दिन बाद धान तौला जा रहा है। किसान आढ़तियों को औने-पौने दामों में धान बेचने को मजबूर हो जाते है। उन्होंने गन्ना बकाया भुगतान दिलाने की भी मांग की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ सदर महेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे। धरने में जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, उपेंद्र, हिमांशु वाजपेयी, गायत्री वर्मा, नवनीत कुमार, मनोज यादव, श्यामजी शुक्ला, अवधेश कुमार आदि रहे।

chat bot
आपका साथी