नेशनल हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

संवाद सूत्र, मीरानपुर कटरा : गल्ला व्यापारी शोभित गुप्ता की मौत के बाद परिजनों ने नेशनल ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Jul 2018 08:02 PM (IST) Updated:Tue, 24 Jul 2018 08:02 PM (IST)
नेशनल हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
नेशनल हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

संवाद सूत्र, मीरानपुर कटरा : गल्ला व्यापारी शोभित गुप्ता की मौत के बाद परिजनों ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया गया। लोगों की मांग थी कि मामले का शीघ्र खुलासा किया जाए और अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया जाए। करीब दो घंटे तक नेशनल हाईवे जाम रहा। इस दौरान सपा के पूर्व विधायक राजेश यादव की पुलिस से नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंचे एएसपी ग्रामीण ने आश्वासन दिया कि मामले का दस घंटे के अंदर खुलासा करके सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद जाम खोला गया।

पोस्टमार्टम होने के बाद शोभित गुप्ता के परिजन शव लेकर जैसे कस्बा में पहुंचे। वहां मुख्य चौराहा पर पहले ही व्यापारियों की भीड़ मौजूद थी। व्यापारियों ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। इसी बीच कटरा विधानसभा के पूर्व विधायक राजेश यादव भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। वह भी धरना स्थल पर बैठ गए। चौराहा पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। शाहजहांपुर और बरेली की तरफ से आने वाले वाहनों को रोक दिया गया। वहीं जलालाबाद रोड और खुदागंज रोड पर भी भीड़ ने वाहन रोक दिए। इंस्पेक्टर धनंजय ¨सह ने जाम खुलावाने का प्रयास किया तो उनकी पूर्व विधायक राजेश यादव से जमकर नोकझोंक हुई। भीड़ ने इंस्पेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी बीच खुदागंज, जलालाबाद, तिलहर मदनापुर आदि थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। भीड़ काफी आक्रोशित थी। जाम की वजह से चार तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। एंबुलेंस को छोड़कर किसी भी वाहन को निकलने नहीं दिया गया। सीओ तिलहर ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया। लेकिन भीड़ मानने को तैयार नहीं थी। भीड़ का आक्रोश बढ़ता जा रहा था। शाम करीब सात बजे एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद बाद पूर्व विधायक राजेश यादव समेत भीड़ मृतक के घर की तरफ रवाना हो गई। गांव छोड़कर फरार हुए दोनों पक्ष

घटना के बाद पुलिस ने गांव सैदापुर में डेरा डाल दिया है। दोनों पक्षों की तरफ से लोग रात में ही घरों से फरार हो गए। पुलिस की टीमें आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

शोभित के परिजनों को मनोज नहीं दी सूचना

फाय¨रग में शोभित के गोली लगने से मौत होने के बाद मनोज ने पुलिस को सूचना दे दी, लेकिन उसके परिजनों को सूचना नहीं दी। अगर वह मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे देता तो शायद वह बच जाता। इससे जाहिर होता है कि घटना में मनोज भी दोषी है। इसी आधार पर उसे नामजद किया गया।

शोभित और मनोज में थी गहरी दोस्ती

शोभित के पिता राजीव गुप्ता ने बताया कि शोभित की गल्ला की आढ़त कटरा-खुदागंज रोड पर गांव भुड़िया है। जबकि मनोज की ज्वैलर्स की दुकान कस्बा की मुख्य बाजार में हैं। दोनों का घर आमने-सामने हैं। दोनों के बीच कई साल से दोस्ती थी।

chat bot
आपका साथी