भाजपा जिलाध्यक्ष की सिफारिश पर तौला धान

किसानों को सरकारी केंद्रों पर धान बिक्री के लिए सियासी मदद लेनी पड़ रही है। गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे किसानों ने एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:10 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:10 AM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष की सिफारिश पर तौला धान
भाजपा जिलाध्यक्ष की सिफारिश पर तौला धान

जेएनएन, शाहजहांपुर : किसानों को सरकारी केंद्रों पर धान बिक्री के लिए सियासी मदद लेनी पड़ रही है। गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे किसानों ने एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें निगोही के ब्योर क्रय प्रभारी पर धान खरीद में उपेक्षा का आरोप लगाया। ज्ञापन देने वालों में विश्वनाथ भोलानाथ कमलेश सिंह नेतराम ओमप्रकाश श्रवण मलकीत सिंह आदि रहे। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कुमार कमलेश ने बताया कि ब्योर में अब तक 1618 क्विटल धान खरीद हो चुकी है। कुछ लोग अनावश्यक दवाब बनाते हैं।

chat bot
आपका साथी