दीवार गिरने से राजमिस्त्री की मौत, एक घायल

दीवार गिरने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 12:04 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:07 AM (IST)
दीवार गिरने से राजमिस्त्री की मौत, एक घायल
दीवार गिरने से राजमिस्त्री की मौत, एक घायल

जेएनएन, मदनापुर, शाहजहांपुर : दीवार गिरने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर पडरी गांव निवासी होरीलाल के शौचालय का टैंक खराब हो गया था। शुक्रवार सुबह क्षेत्र के ही पूरनपुर गांव निवासी राजमिस्त्री हाकिम लाल से उसकी मरम्मत करा रहे थे। होरीलाल का बेटा ओमेंद्र सिंह मिस्त्री को ईंट दे रहा था। सुबह करीब नौ बजे टैंक के पास में कच्ची दीवार बारिश की वजह से हाकिम लाल व ओमेंद्र सिंह के ऊपर गिर गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने हाकिम लाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि उमेंद्र को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हाकिम लाल की पत्नी सदा प्यारी, बेटा आशाराम, हरिश्चंद्र व शिवओम सदमे में हैं। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। तहरीर भी नहीं दी गई है।

chat bot
आपका साथी