पुलिस ने पेट्रोलिग कर दिया सुरक्षित रहने का मंत्र

लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के बाद शहर में नये सिरे से पुलिस ने व्यवस्थाएं शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 May 2020 11:44 PM (IST) Updated:Sun, 03 May 2020 06:10 AM (IST)
पुलिस ने पेट्रोलिग कर दिया सुरक्षित रहने का मंत्र
पुलिस ने पेट्रोलिग कर दिया सुरक्षित रहने का मंत्र

जेएनएन, शाहजहांपुर : लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के बाद शहर में नये सिरे से पुलिस ने व्यवस्थाएं शुरू कर दी है। लोगों को कोरोना से बचाने व फिजिकल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए बाइकों से शहर से लेकर गांव तक पेट्रोलिग की। जिला ग्रीन जोन में होने के बाद एसपी डॉ. एस चिनप्पा ने पूरे जिले की सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिग करने के साथ-साथ सदर क्षेत्र में खुद भी सड़कों पर निकले। वहीं एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने चौक कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था व लॉकडाउन का पालन का पाठ पढ़ाया। सीओ सिटी प्रवीण कुमार ने रामचंद्र मिशन क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संस, जलालाबाद : सीओ ब्रह्मपाल सिंह टीम के साथ पहले नगर बाद में ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे। थानाध्यक्ष रवि कुमार को शांति व्यवस्था बनाए रखने व लॉकडाउन का पालन कराने को प्रेरित किया।

संस तिलहर : सीओ मंगल सिंह रावत ने सुबह बाइकों से शहर का भ्रमण किया। शाम को एएसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम ने पुलिस टीम के साथ शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन का पालन कराने को प्रेरित किया।

संस, पुवायां :एएसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम ने राजीव चौक से पुलिसकर्मियों को बाइकों से क्षेत्र में पेट्रोलिग के लिए रवाना किया। खुद भी स्कूटी चलाकर लोगों को मास्क लगाकर घर से निकलने को प्रेरित किया। इस मौके पर कोतवाल जसवीर सिंह, एसएसआइ संजय शुक्ला, संदेश यादव, नागेंद्र यादव, मतीन खां, नरेश, शिवानी, पिकी, वर्षा आदि मौजूद रहे। संसू, सेहरामऊ दक्षिणी : थानाध्यक्ष नीरज कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के कई गांवों में बाइकों से पहुंचे। मास्क लगाने व फिजिकल डिस्टेंसिंग के लिए प्रेरित किया। समस्या होने पर पुलिस को जानकारी देने को कहा।

chat bot
आपका साथी