बिना मास्क के कलक्ट्रेट पहुंचे प्रत्याशी, पुलिस से नोकझोंक

पुलिस ने मास्क न लगाने वालों पर सोमवार को कार्रवाई की। 50 से अधिक लोगों से जुर्माना भी वसूल किया गया। कलक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की जांच कराने पहुंचे एक प्रत्याशी को पुलिस ने मास्क लगाने के लिए कहा तो विवाद शुरू हो गया। लेकिन बिना मास्क पुलिस ने उन्हें कलक्ट्रेट परिसर से बाहर कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 12:24 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:24 AM (IST)
बिना मास्क के कलक्ट्रेट पहुंचे प्रत्याशी, पुलिस से नोकझोंक
बिना मास्क के कलक्ट्रेट पहुंचे प्रत्याशी, पुलिस से नोकझोंक

जेएनएन, शाहजहांपुर : पुलिस ने मास्क न लगाने वालों पर सोमवार को कार्रवाई की। 50 से अधिक लोगों से जुर्माना भी वसूल किया गया। कलक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की जांच कराने पहुंचे एक प्रत्याशी को पुलिस ने मास्क लगाने के लिए कहा तो विवाद शुरू हो गया। लेकिन बिना मास्क पुलिस ने उन्हें कलक्ट्रेट परिसर से बाहर कर दिया।

कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद भी लोग मास्क लगाने को लेकर गंभीर नहीं है। सोमवार को कलक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की जांच कराने पहुंचे तमाम प्रत्याशी भी बिना मास्क के पहुंच गए। ऐसे में एसपी एस आनंद ने अपने पीआरओ नीरज कुमार को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए भेजा। नीरज ने जब प्रत्याशियों को मास्क लगाने के लिए कहा तो एक प्रत्याशी ने मना कर दिया। जिससे दोनों पक्षों में नोकझों होने लगी।जिस वजह से मौके पर भीड़ लग गई। आखिर में कार्रवाई से बचने के लिए प्रत्याशी को कलक्ट्रेट परिसर से बाहर जाकर मास्क खरीदना पड़ा। इसी तरह बाजार में भी पुलिस ने बिना मास्क लगाए मिले लोगों से जुर्माना वसूल किया।

जिला पंचायत में 973 नामांकन सही, उम्र कम होने पर महिला प्रत्याशी का पर्चा खारिज

शाहजहांपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। पहले दिन जिला पंचायत में एक महिला प्रत्याशी का पर्चा खारिज कर दिया गया। मतदाता सूची व आधार कार्ड में प्रत्याशी की उम्र तीन माह कम पायी गई। एक अन्य मामले में नाम में अंतर पाए जाने पर मामला उप जिला निर्वाचन अधिकारी के पास भेजा गया। प्रत्याशी को नाम सही साबित करने का मौका दिया गया है।

जिला पंचायत के 47 वार्डो के लिए 974 लोगों ने नामांकन कराया था। पहले दिन जांच में एक पर्चा खारिज होने पर अब 973 प्रत्याशी मैदान में है। इसी तरह ग्राम प्रधान पद की 1069 सीटों के लिए 10343 लोगों ने नामांकन कराया। पहले दिन की ाजांच में कोई पर्चा खारित नहीं हुआ। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1169 वार्डों के लिए दाखिल 5983 नामांकन भी अभी सही पाए गए है। 12951 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के सापेक्ष दाखिल 11871 नामांकन पत्रों में भी गड़बड़ी नहीं मिली। हालांकि 20 अप्रैल को भी आपत्ति व जांच का दिन है। लेकिन पहले दिन की जांच में 29171 में एक नामांकन खारिज होने की दशा में शेष अभी तक सही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी गिरिजेश चौधरी ने बताया कि जिला पंचायत में महिला प्रत्याशी की उम्र 20 साल 9 माह हो रही है। जबकि सदस्य पद के लिए 21 साल की उम्र पूरी होना जरूरी है। इसलिए नामांकन खारिज कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी