निकास को लेकर विवाद में फाय¨रग, एक घायल

खेत पर निकास को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें हुई फाय¨रग में एक व्यक्ति घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 May 2018 10:27 PM (IST) Updated:Sat, 05 May 2018 10:27 PM (IST)
निकास को लेकर विवाद में फाय¨रग, एक घायल
निकास को लेकर विवाद में फाय¨रग, एक घायल

शाहजहांपुर: खेत पर निकास को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें हुई फाय¨रग में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

चौक कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला मघईटोला निवासी हसीब खां का मुहल्ले में ही खेत हैं। शनिवार की दोपहर वह खेत पर पानी लगा रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी खेत का मालिक अपने भाई के साथ मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि दोनों ने खेत में रास्ता बनाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। हसीब ने विरोध किया तो आरोपित उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच उसमें एक व्यक्ति ने तमंचे से फाय¨रग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली हसीब के दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी। इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। फाय¨रग की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। हसीब के परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 टीम ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। पूछताछ में हसीब ने बताया कि उसका पड़ोसी खेत वाले से निकास को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। तीन महीना पहले भी आरोपितों ने निकास को लेकर उसके साथ मारपीट की थी। जिसकी शिकायत उसने कोतवाली में की थी। आरोपित आए दिन निकास को लेकर विवाद करते हैं। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि खेत के निकास को लेकर दोनों पक्षों विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी