बाजारों में ऑड-इवेन व्यवस्था आज से

गृह मंत्रालय के आदेश पर प्रशासन ने फिजिकल डिस्टेंसिग के लिए बाजार में आज से ऑड- इवेन व्यवस्था लागू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:41 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:57 PM (IST)
बाजारों में ऑड-इवेन व्यवस्था आज से
बाजारों में ऑड-इवेन व्यवस्था आज से

जेएनएन, शाहजहांपुर : गृह मंत्रालय के आदेश पर प्रशासन ने फिजिकल डिस्टेंसिग के लिए बाजार में आज से ऑड- इवेन व्यवस्था लागू कर दी है। अब सिर्फ 19 ट्रेड की दुकाने रोजाना खुलेंगी। 12 ट्रेड की दुकानें सोमवार, मंगलवार तथा बुधवार तथा शेष मंगलवार, गुरुवार तथा शनिवार को खोली जाएंगी। अधिकांश दुकानें खोलने का समय 10 से शाम 8.30 बजे तक का है। वहीं, मेडिकल की दुकानों का खोलने का 6 बजे तक कर दिया गया है। रविवार को पूरी तरह बाजार बंदी रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 8 बजे तक दुकानें खुलेंगी। नई व्यवस्था से व्यापारियों ने नाखुशी भी जताई है, लेकिन कोरोना संक्रमण को सहयोग का संकल्प दिया है।

रोजाना खुलने वाली दुकानें तथा उनका समय

- मिठाई एवं दुध की दुकान : सुबह 6 से शाम 8.30 बजे

- फल, सब्जी एवं दूध डोर स्टेप डिलीवरी : सुबह 7 बजे से सायं 8.30

- फल, सब्जी स्थायी दुकानें : सुबह 6 से 10 बजे, शाम 4 से 8.30 बजे

- सैलून, ब्यूटीपार्लर : सुबह 10 बजे से सायं 8.30 बजे

- इलेक्ट्रिक एण्ड इलेक्ट्रॉनिक : सुबह 10 बजे शाम 8.30 बजे

- समोसा, नमकीन, दालमोठ : प्रतिदिन सुबह 10 बजे से सायं 8.30 बजे

- मेडिकल स्टोर : सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे

- मछली अंडे आदि : सुबह 10 बजे से सायं 8.30 बजे

- किराना की दुकानें, थोक व्यापारी : सुबह 5 बजे से प्रात: 8 बजे

- किराना की दुकाने खुदरा : 8 बजे से अपराह्न 12 बजे

- जनसामान्य के लिए : सुबह 10 बजे से शाम 8.30 बजे

- फूल माला की दुकानें : सुबह 7 बजे से सायं 8.30 बजे

- खाद, बीज, पेस्टीसाइड, कृषि के संबंधी दुकाने, हाईवे के किनारे स्थित ढाबे, टेंट हाउस, बर्फ फैक्ट्री, बर्फ फैक्ट्री, जनसेवा केन्द्र, पान मसाला, तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट की दुकानें, ऑटो मोबाइल, लांड्री शॉप : सुबह 10 से शाम 8.30 बजे तक

सोम, बुध, शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 8.30 बजे के स्लॉट में खुलने वाली दुकानें

- मोबाईल की दुकान, हार्डवेयर, सेनेटरी, लोहे की दुकानें, साईकिल की दुकान, सीमेन्ट/सरिया, बालू मौरंग,बासं बल्ली पटरा (समस्त भवन निर्माण सामग्री), टायर ट्यूब, रिम तथा रिपेयरिग शाप, कूलर, लोहे का बक्शा, कम्प्यूटर हार्डवेयर, साफ्टवेयर की दुकान

मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 8.30 बजे तक

- बुक-स्टेशनरी, मोहर की दुकानें, गन हाउस, रेडीमेड गारमेंट, वस्त्रालय, टेलरिग, जूते-चप्पल, चश्मा, फर्नीचर, फोटोग्राफी, फोटोग्राफिक लैब, ज्वैलरी शॉप, बेकरी,आइसक्रीम, प्रिटिग प्रेस, आफसेट, फ्लैग्स, ग्लास (शीशे) की दुकानें। बर्तन, विशातखाना, श्रंगार, कास्मेटिक, क्राकरी, प्रतिक्रिया :

प्रशासन की ओर से लागू पुरानी व्यवस्था से तीन चौथाई व्यापारी खुश थे। नई व्यवस्था से वह परेशान है। लेकिन, शासन को सहयोग किया जाएगा।

कुलदीप सिंह दुआ, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल

डीएम, एसपी ने व्यापारियों से सहयोग का किया आह्वान

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह व एसपी डा. एस चनप्पा ने बाजार खुलने की नई व्यवस्था लागू करने के बाद शहर का भ्रमण किया। उन्होंने व्यापारियों से नई व्यवस्था के अनुरूप बाजार खोलने की अपेक्षा के साथ फिजिकल डिस्टेसिग व फेस मास्क के प्रयोग का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी