प्रतिबंध से सड़कों पर सन्नाटा, गलियों में फिजिकल डिस्टेंस भूले

जलालनगर से लेकर केरूगंज रोजा से बरेली मोड़ तक पसरे सन्नाटे को चीरते हुए अफसरों के वाहन। इक्का दुक्का आने वाले मोटरसाइकिल सवारों के चालान काटती पुलिस।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 12:04 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 12:04 AM (IST)
प्रतिबंध से सड़कों पर सन्नाटा, गलियों में फिजिकल डिस्टेंस भूले
प्रतिबंध से सड़कों पर सन्नाटा, गलियों में फिजिकल डिस्टेंस भूले

जेएनएन, शाहजहांपुर : जलालनगर से लेकर केरूगंज, रोजा से बरेली मोड़ तक पसरे सन्नाटे को चीरते हुए अफसरों के वाहन। इक्का दुक्का आने वाले मोटरसाइकिल सवारों के चालान काटती पुलिस। मास्क न लगाने पर जुर्माना भरते लोग। दमकल गाड़ी व टैंकरयुक्त मशीन से प्रमुख बाजारों व सड़कों सैनिटाइज करने में जुटे फायर ब्रिगेड व नगर निगम के कार्मिक..। प्रतिबंध के दूसरे दिन रविवार को यह नजारा था महानगर का। साप्ताहिक बंदी की वजह से शासन की अपेक्षानुरूप सड़कों पर प्रतिबंध काफी हद तक प्रभावी रहा, लेकिन मुहल्लों की गलियों में लोग फिजिकल डिस्टेंसिंग भूल गए। तमाम लोगों ने मास्क भी नहीं लगाए। कोविड समेत संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए शासन ने सोमवार सुबह पांच बजे तक बाजार, दफ्तर बंदी के साथ लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगाया था। नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव पर्यटन जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों के साथ शहर का निरीक्षण किया।

एसडीएम, सीओ ने कराया सैनिटाइजेशन

एसडीएम सुरेंद्र कुमार सिंह ने कांट में सैनिटाइजेशन कराया। तिलहर में वेद सिंह चौहान, पुवायां, बंडा में एसडीएम दशरथ कुमार ने सैनिटाइजेशन कराने के साथ बाजार भ्रमण किया। जलालाबाद में भी एसडीएम व सीओ ने निरीक्षण किया। कलान में सीओ जलालाबाद मंगल सिंह रावत ने चालान एवं सैनिटाइजर काउंटर का निरीक्षण किया। सीओ के निर्देश पर बिना मास्क पुलिसकर्मियों के भी चालान काटे गए।

chat bot
आपका साथी