कलान में नए क्रय केंद्र प्रभारी भेजे
डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडे ने बताया बड़ागांव चौकिया केंद्र पर नए क्रय केंद्र प्रभारी अजीत सिंह को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र पर गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। किसान उमेश सिंह के धान खरीद में गड़बड़ी का आरोप लगाया था।
जेएनएन, कलान : डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडे ने बताया बड़ागांव चौकिया केंद्र पर नए क्रय केंद्र प्रभारी अजीत सिंह को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र पर गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। किसान उमेश सिंह के धान खरीद में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। जिस पर गुरुवार को विपणन निरीक्षण सत्यवीर चौधरी जांच करने गांव पहुंचे। उन्होंने बयान भी लिए।