नियुक्त होने के बाद जांची नगर निगम की व्यवस्थाएं

प्रशिक्षु आइएएस अक्षत वर्मा ने नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त पद पर कार्यभार ग्रहण किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 02:35 AM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 02:35 AM (IST)
नियुक्त होने के बाद जांची नगर निगम की व्यवस्थाएं
नियुक्त होने के बाद जांची नगर निगम की व्यवस्थाएं

शाहजहांपुर : प्रशिक्षु आइएएस अक्षत वर्मा ने नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके अलावा नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर डॉ. ओपी गौतम की नियुक्ति नगर निगम में हुई है। नगर आयुक्त विद्याशंकर ¨सह ने दोनों अधिकारियों को चार्ज ग्रहण कराने के बाद निगम के सभी विभागों का निरीक्षण कराया। स्वास्थ्य निरीक्षण कार्यालय पहुंचकर प्रशिक्षु आइएएस ने कर्मचारियों की संख्या व उनके कार्य करने के तरीकों के बारे में जानकारी की। इसके अलावा उन्होंने शौचालय निर्माण की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान स्कूली बच्चों से तैयार कराये गए कागज के लिफाफे अब तक व्यापारियों को न बांटने पर नगर आयुक्त ने कर्मचारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द फल व सब्जी विक्रेताओं को निश्शुल्क लिफाफे बांटकर उन्हें पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा अफसरों ने साफ-सफाई के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा जो गंदगी फैलाते मिला उससे पांच सौ रुपये जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी