संदिग्ध परिस्थितियों में पुजारी की मौत

खुदागंज थाना क्षेत्र के रामपुर नवदिया गांव में बदायूं जिले के कछला नगरिया गांव निवासी रामगिरि रामजानकी मंदिर में पुजारी थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में बने एक कमरे में पुजारी का शव कुंडे में रस्सी के फंदे से लटका देखा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 12:03 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:07 AM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में पुजारी की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में पुजारी की मौत

जेएनएन, खुदागंज, शाहजहांपुर : खुदागंज थाना क्षेत्र के रामपुर नवदिया गांव में बदायूं जिले के कछला नगरिया गांव निवासी रामगिरि रामजानकी मंदिर में पुजारी थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में बने एक कमरे में पुजारी का शव कुंडे में रस्सी के फंदे से लटका देखा। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। वह 11 माह से मंदिर में पुजारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ग्रामीणों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। वह बीमार भी चल रहे थे। थानाध्यक्ष वकार अहमद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी