मनचले ने किशोरी के घर आत्महत्या करने की दी चेतावनी

एक मनचले ने किशोरी के घर में आत्महत्या करने की धमकी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Jun 2018 12:17 AM (IST) Updated:Sat, 30 Jun 2018 12:17 AM (IST)
मनचले ने किशोरी के घर आत्महत्या करने की दी चेतावनी
मनचले ने किशोरी के घर आत्महत्या करने की दी चेतावनी

शाहजहांपुर : एक मनचले ने किशोरी के घर में आत्महत्या करने की धमकी दी है। इस मामले में किशोरी के पिता ने थाने पर तहरीर दी। तहरीर में कहा है कि गांव का ही एक युवक उसकी बेटी को परेशान करता है। कई बार उसके साथ अश्लील हरकतें भी कर चुका है। आरोप है कि गुरुवार शाम को वह गांव में अपने दूसरे मकान में जा रही थी। तभी रास्ते में उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर उसे पीटा और उसका दुपट्टा लेकर चला गया और धमकी दे गया कि वह इसी दुपट्टे से उसके घर में आकर फांसी लगा लेगा। और उसके परिवार को फंसा देगा। थाना प्रभारी सुधाकर पांडेय ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से तहरीर आई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

chat bot
आपका साथी