शाहजहांपुर में प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या

प्रेम संबंधों में शादीशुदा युवक व उसकी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार तड़के बेटे का शव देखकर पिता ने लड़की पक्ष पर दोनों की हत्या आरोप लगाया मगर देर शाम तक तहरीर नहीं दी। दूसरी ओर पुलिस प्रकरण को हत्या के बाद आत्महत्या की कहानी बुन रही

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 12:33 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 12:33 AM (IST)
शाहजहांपुर में प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या
शाहजहांपुर में प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या

जेएनएन, शाहजहांपुर : प्रेम संबंधों में शादीशुदा युवक व उसकी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार तड़के बेटे का शव देखकर पिता ने लड़की पक्ष पर दोनों की हत्या आरोप लगाया, मगर देर शाम तक तहरीर नहीं दी। दूसरी ओर पुलिस प्रकरण को हत्या के बाद आत्महत्या की कहानी बुन रही।

गढि़या रंगीन के नौगवां नरोत्तम गांव निवासी आशीष कुमार सिंह नोएडा में एलईडी बल्ब बनाने की कंपनी में नौकरी करते थे। बुधवार तक उनकी स्वजन से फोन पर बात हुई। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनके पिता सुखपाल सिंह खेत से वापस आ रहे थे, तभी मंदिर के पास उनके बेटे का शव पड़ा होने की सूचना मिली। आशीष के सीने में गोली लगी थी। इस बीच गांव में शोर हुआ कि पड़ोसी कृष्णपाल की बेटी बंटी की भी हत्या हुई है। पुलिस वहां पहुंची और दूसरी मंजिल में बने कमरे से उसका भी शव बरामद कर लिया। उसके भी सीने में गोली मारी गई। शादी टूटने के बाद भी चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस के अनुसार, पांच वर्ष पहले बंटी के स्वजन ने आशीष से शादी तय की थी लेकिन, सहगोत्र का होने के कारण रिश्ता टूट गया। आशीष की दूसरी युवती से शादी हो गई, इसके बावजूद बंटी से प्रेम प्रसंग चलता रहा। सुबह को बेटे का शव देखने के बाद सुखपाल ने आरोप लगाया कि कृष्णपाल के परिवार वालों ने दोनों की हत्या की है। देर शाम तक उन्होंने प्रकरण की तहरीर नहीं दी। बोले कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद तय करेंगे कि आगे क्या करना है। पुलिस की कहानी में झोल

पुलिस ने लड़की पक्ष के लोगों को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया, मगर दोपहर को छोड़ दिया। अंदेशा जताया कि आशीष ने बंटी को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली। उसने कनपटी के बजाय खुद सीने पर गोली कैसे मारी, यदि आत्महत्या की तो मौके पर तमंचा क्यों नहीं मिला, रात में दो गोलियां चलीं इसके बावजूद किसी ने आवाज क्यों नहीं सुनी, ऐसे कई सवालों के जवाब पुलिस के पास नहीं हैं। लड़की पक्ष के लोग कुछ भी कहने से इन्कार कर रहे।

--------

आशीष व बंटी के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों के सीने में एक-एक गोली का निशान है। हत्या क्यों और कैसे हुई इसकी पड़ताल कर रहे हैं। जो तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

एस आनंद, एसपी

chat bot
आपका साथी