दिल्ली में हुआ प्रेम, थाने में की शादी

दिल्ली में हुए प्रेम प्रसंग का मामला थाने में तक पहुंच गया। जहां पुलिस ने दोनों से वार्ता कर शादी करवा दी। साथ ही पुलिसकर्मियों ने प्रेमी युगल को आशीर्वाद व उपहार देकर विदा किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 12:07 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 12:07 AM (IST)
दिल्ली में हुआ प्रेम, थाने में की शादी
दिल्ली में हुआ प्रेम, थाने में की शादी

जेएनएन, शाहजहांपुर : दिल्ली में हुए प्रेम प्रसंग का मामला थाने में तक पहुंच गया। जहां पुलिस ने दोनों से वार्ता कर शादी करवा दी। साथ ही पुलिसकर्मियों ने प्रेमी युगल को आशीर्वाद व उपहार देकर विदा किया।

क्षेत्र के इंदलपुर गांव निवासी भूरे लाल की ममेरी बहन संतोषी देवी की शादी 15 साल पहले हरदोई जिले के सलीमपुर गांव निवासी हंसराम से हुई थी। करीब दस साल पहले हंसराम की मौत हो गई थी। तब से संतोषी देवी इंदलपुर गांव में रहने लगी थी। आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वह एक साल पहले अपने फुफेरे भाई भूरे लाल के साथ दिल्ली चली गई थी। जहां दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा। 18 मार्च 2021 को जब दोनों दिल्ली से वापस घर आए तो उनके प्रेम प्रसंग के बारे में स्वजन को जानकारी हो गई। दोनों के स्वजन ने उनके मिलने पर पाबंदी लगानी शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने भी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह शादी की जिद पर अड़ गए। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। जहां करीब दो घंटे तक समझाने का प्रयास किया। आखिर में दोनों पक्षों की सहमति पर थाने में ही भूरे व संतोषी देवी की शादी करवा दी। जिसमे कस्बे के कई सभ्रांत नागरिक भी शामिल हुए। आखिर में प्रभारी निरीक्षक ने आशीर्वाद व उपहार देकर दोनों को विदा किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कई बार तहरीर आई थी। अब दोनों पक्ष राजी हो गए थे। जिस वजह से शादी करवा दी गई है।

chat bot
आपका साथी