शाहजहांपुर के जमालपुर में तेंदुए ने किया गाय का शिकार

ब्लाक भावलखेड़ा के जमालपुर में तेंदुए ने मंगलवार रात बेसहारा गाय का शिकार किया। बुधवार सुबह गाय के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों को सूचना दी। इसके बाद वहां पिजरा बांधा गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 01:04 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 01:04 AM (IST)
शाहजहांपुर के जमालपुर में तेंदुए ने किया गाय का शिकार
शाहजहांपुर के जमालपुर में तेंदुए ने किया गाय का शिकार

शाहजहांपुर, जेएनएन : ब्लाक भावलखेड़ा के जमालपुर में तेंदुए ने मंगलवार रात बेसहारा गाय का शिकार किया। बुधवार सुबह गाय के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों को सूचना दी। इसके बाद वहां पिजरा बांधा गया। वहीं ब्लाक ददरौल के घुसगवां गांव के मजरा यादव गौटिया में भी मंगलवार शाम ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा। लेकिन, वन विभाग की कांबिग के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है।

जमालपुर गांव में 15 दिनों में तेंदुआ जंगली सुअर समेत कई पशुओं का शिकार कर चुका है। बुधवार सुबह गांव के बाहर गन्ने के खेत में एक बेसहारा गाय का शव मिला। मौके पर पग चिह्न मिलने पर ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह को सूचना दी। इसके बाद टीम गांव पहुंची। पग चिह्न तेंदुए के होने से वन विभाग की टीम ने वहां पिजरा लगाया। वहीं, ब्लाक ददरौल के घुसगवां गांव के मजरा यादव गौटिया में मंगलवार शाम भी ग्रामीणों खेत पर तेंदुआ की चहलकदमी देखी। डीएफओ ने रात में ही टीम को गांव भेजा। नलकूप आपरेटर सत्यपाल सिंह यादव के आवास के पीछे लगाए पिजरा के पास एक बकरा भी बांधा है ताकि उसका शिकार करते समय पकड़ा जा सके। एक सप्ताह से वन विभाग की टीम गांव में डेरा डाले है। दिन में भी कांबिग की जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीणों के अलर्ट किया गया है। वह अकेले जंगल की तरफ नहीं जाए। जमालपुर गांव में तेंदुआ ने गाय का शिकार किया है। ग्रामीणों को खेत पर अकेले न जाने को कहा है। अन्य क्षेत्रों में भी कांबिग कराई जा रही है।

आदर्श कुमार, डीएफओ

chat bot
आपका साथी