पूरी रात नेशनल हाईवे रहा जाम, रेंगते रहे वाहन

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रासिग पर गुरुवार सुबह हुए हादसे के बाद यातायात व्यवस्था अगले दिन तक पटरी पर नहीं आ सकी। रात भर हाईवे पर जाम जैसी स्थिति रही तो शुक्रवार को शाम तक वाहन रेंगते रहे। क्रासिग के दोनों ओर कई किमी. तक वाहनों की कतार रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 11:40 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 11:40 PM (IST)
पूरी रात नेशनल हाईवे रहा जाम, रेंगते रहे वाहन
पूरी रात नेशनल हाईवे रहा जाम, रेंगते रहे वाहन

जेएनएन, मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर : लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रासिग पर गुरुवार सुबह हुए हादसे के बाद यातायात व्यवस्था अगले दिन तक पटरी पर नहीं आ सकी। रात भर हाईवे पर जाम जैसी स्थिति रही तो शुक्रवार को शाम तक वाहन रेंगते रहे। क्रासिग के दोनों ओर कई किमी. तक वाहनों की कतार रही।

गुरुवार को हादसा होने के बाद वाहनों के रूट डायवर्ट किए गए तो अधिकांश बड़े वाहन चालकों ने सड़क किनारे ढाबों के पास रोक दिया था। शाम को क्रासिग पर बूम की रिपेयरिग के बाद यातायात सुचारू हुआ तो पहले से रुके बड़े वाहन भी गंतव्य की ओर रवाना हुए, जिस कारण देर शाम आठ बजे जाम लगा तो शुक्रवार सुबह तक वही स्थिति रही। पुलिस कर्मी कोशिश करते रहे, लेकिन बार-बार ट्रेनों के आवागमन के कारण क्रासिग बंद होने के कारण स्थिति नियंत्रित नहीं हुई। शुक्रवार सुबह दस बजे के बाद कुछ देर के लिए जाम से राहत मिली, लेकिन शाम चार बजे तक वाहन धीमी गति से ही गुजरते रहे। इस बीच क्रासिग को थोड़ी-थोड़ी देर के लिए बंद करके स्लीपर की मरम्मत का काम भी हुआ। घंटों जाम में फंसे रहने के कारण चालक काफी परेशान हुए।

सुबह बरेली के एक अस्पताल से मरीज को शाहजहांपुर छोड़ने गया था। तब तीन घंटे जाम मे फंसा रहा। अब वापसी में कटरा चौराहा से क्रासिग तक पहुंचने मे एक घंटा लग गया।

नरेंद्र पाल, एम्बुलेंस चालक

बहराइच से ट्रक लेकर यमुनानगर जा रहा हूं। 22 घंटे हो गए हैं जाम के कारण कटरा क्रास नहीं कर पाया। दूसरे रूट से जाने में और ज्यादा समय लगता। हर बार की यही स्थिति है।

गयूर खान, ट्रक चालक उड़ीसा से पंजाब ट्रक लेकर जा रहा हूं। रात से जाम में फंसा हूं। 15 घंटे से ज्यादा समय हो गया। क्रासिग पार हो जाए तो कुछ राहत मिले। ओवरब्रिज बने तो समस्या से निजात मिले।

केवट सिंह, ट्रक चालक कम्बाइन लेकर गोरखपुर गेहूं की फसल काटने गए थे। अब काशीपुर वापस जाना है। सुबह चार बजे चौराहा पर पहुंच गए थे। दस बजने जा रहे हैं। छह घंटे बाद भी जाम से निकलने की उम्मीद नहीं दिख रही।

अब्दुल, कम्बाइन चालक

chat bot
आपका साथी