पुल पर लगा जाम, बहनें घंटों परेशान

शाहजहांपुर-बीसलपुर स्टेट हाईवे स्थित कैमुआ पुल पर लगे जाम ने बहनों को परेशान कर दिया। पुलिस की लापरवाही के कारण दोनों ओर वाहनों की पांच किमी. लंबी कतार लग गई। करीब छह घंटे बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:32 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 11:32 PM (IST)
पुल पर लगा जाम, बहनें घंटों परेशान
पुल पर लगा जाम, बहनें घंटों परेशान

जेएनएन, निगोही, शाहजहांपुर : शाहजहांपुर-बीसलपुर स्टेट हाईवे स्थित कैमुआ पुल पर लगे जाम ने बहनों को परेशान कर दिया। पुलिस की लापरवाही के कारण दोनों ओर वाहनों की पांच किमी. लंबी कतार लग गई। करीब छह घंटे बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

सोमवार को कैमुआ पुल पर दो ऑटो एक साथ आमने सामने आ गए, जिससे जाम लग गया। कोई पुलिस कर्मी वहां न होने के कारण आड़े तिरछे वाहन फंसने से स्थिति विकराल हो गई। लगभग डेढ़ घंटे बाद पुलिस कर्मी पहुंचे, लेकिन तब तक वाहनों की लंबी लाइन लग चुकी थी। टस से मस होना मुश्किल हो गया। कुछ लोगों ने तो पुल की साइड बाउंड्री के ऊपर से निकलना शुरू कर दिया। भाइयों को राखी बांधने जा रहीं महिलाएं ज्यादा परेशान हुई। शाम छह बजे तक यातायात सामान्य नहीं हो सका था।

chat bot
आपका साथी