शूटिग में गोल्ड जीतना आसान, खुद से करें कंपटीशन

एक ही व‌र्ल्ड कप में दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाले पद्मश्री सम्मान व राजीव गांधी खेल रत्न अर्जुन अवार्ड से अलंकृत अंतरराष्ट्रीय शूटर जीतू राय सोमवार को शहर में थे। उन्होंने टोक्यो पैरालिपिक में शूटिग से देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए शूटर अवनी लखेड़ा को बधाई दी। कहा कि शूटिग ही एक मात्र ऐसा खेल है जिसमें खिलाड़ी खुद ही कंपटीटर (प्रतिस्पर्धी) होता है

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 12:25 AM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 12:25 AM (IST)
शूटिग में गोल्ड जीतना आसान, खुद से करें कंपटीशन
शूटिग में गोल्ड जीतना आसान, खुद से करें कंपटीशन

जेएनएन, शाहजहांपुर : एक ही व‌र्ल्ड कप में दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाले पद्मश्री सम्मान व राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड से अलंकृत अंतरराष्ट्रीय शूटर जीतू राय सोमवार को शहर में थे। उन्होंने टोक्यो पैरालिपिक में शूटिग से देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए शूटर अवनी लखेड़ा को बधाई दी। कहा कि शूटिग ही एक मात्र ऐसा खेल है, जिसमें खिलाड़ी खुद ही कंपटीटर (प्रतिस्पर्धी) होता है। यह अत्यंत सहज व सरल खेल है। दृढ़ इच्छा शक्ति, अनुशासन व धैर्य के साथ प्रैक्टिस करने पर आसानी से देश के लिए गोल्ड जीता जा सकता है।

एमिमेंस शूटिग रेंज के उद्घाटन में उन्होंने कहा कि शूटिग प्रतियोगिता का क्रेज दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। पढ़ाई के साथ खेल बहुत जरूरी है। इससे खुद के साथ देश का भी गौरव बढ़ता है। इस खेल की अलग अलग प्रतिस्पर्धाओं से कई गोल्ड जीते जा सकते है।

उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर में शूटिग रेंज शुभारंभ के लिए शूटर विशु गुप्ता को बधाई दी। कहा कि उन्होंने जो अभी तक शूटिग से सीखा बांट नहीं पाए, लेकिन शूटिग रेंज खुल जाने से अनुभव को बांटकर खिलाड़ी नई प्रतिभाओं को तलाश कर तराश सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने कहा कि अभी तक शाहजहांपुर को वह शहीदों की जन्मस्थली के रूप में जानते थे, अब जनपद की शूटिग से पहचान बने, ऐसी कामना है। शूटिग महिलाओं के लिए बेस्ट, उम्र बंधन भी नहीं : विनीता

अंतरराष्ट्रीय शूटर और भारतीय टीम की खिलाड़ी विनीता भारद्वाज ने कहा कि व‌र्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल्ड शूटिग में आए है। इस खेल को और बढ़ावा मिले, इसके लिए नई शूटिग रेंज खोलने को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा शूटिग वन टाइम इवेंस्टमेंट की दृष्टि से महंगा गेम है। क्योंकि विदेश से वैपन इंपोर्ट करने पड़ते हैं। शूटिग एकेडमी में वैपन की सुविधा होती है। भारतीय टीम के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छह साल से अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रतिनिधित्व कर रही विनीता भारद्वाज ने बताया कि शूटिंग स्पो‌र्ट्स में उम्र की कोई सीमा नहीं है। किसी भी उम्र में खेल सकते है। ईरान के खिलाड़ी ने 58 साल की उम्र में गोल्ड लिया है। बाक्सिग में भी उम्र की सीमा है। उन्होंने शूटिग को महिलाओं के लिए आसान व सहज, सरल गेम बताया।

chat bot
आपका साथी