शाहजहांपुर में ईएसआइ अस्पताल को मिली मंजूरी, जल्द होगा निर्माण

निजी कंपनियों व फैक्ट्रियों में कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। जिले में 30 बेड वाले ईएसआइ अस्पताल को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को देहरादून में ईएसआइ बोर्ड की बैठक में जिले में अस्पताल के प्रस्ताव पर मुहर लगी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 11:59 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 11:59 PM (IST)
शाहजहांपुर में ईएसआइ अस्पताल को मिली मंजूरी, जल्द होगा निर्माण
शाहजहांपुर में ईएसआइ अस्पताल को मिली मंजूरी, जल्द होगा निर्माण

जेएनएन, शाहजहांपुर : निजी कंपनियों व फैक्ट्रियों में कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। जिले में 30 बेड वाले ईएसआइ अस्पताल को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को देहरादून में ईएसआइ बोर्ड की बैठक में जिले में अस्पताल के प्रस्ताव पर मुहर लगी। अस्पताल के लिए वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व सांसद अरुण सागर कुछ माह पहले केंद्रीय श्रम राज्यमंत्री संतोष गंगवार से मिले थे। जहां उन्होंने ईएसआइ अस्पताल के लिए पत्र दिया था। गंगवार ने इस पर सकारात्मक रुख दिखाया था। अगर जिले की बात करें तो औद्योगिक दृष्टि से काफी समृद्ध है। यहां पर बड़े उद्योगों के साथ ही बड़ी संख्या में मध्यम व लघु उद्योग भी हैं। वर्तमान समय में बरेली में ईएसआइ अस्पताल है। ऐसे में यहां के कर्मचारियों को इलाज के लिए वहां जाना जरूरी होता था। जिस कारण ज्यादा लाभ नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब जिले में ही अस्पताल बन जाने से हजारों कर्मचारियों को इस अस्पताल के बन जाने से लाभ मिलेगा। रिग रोड के पास बन सकता

ईएसआइ अस्पताल रिग रोड के पास बन सकता है। कुछ दिन पहले सांसद अरुण सागर ने संबंधित अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल को देखा था। उन्होंने इसका प्रस्ताव बनाकर बोर्ड को भेजने के लिए कहा था। अब मंजूरी मिल गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि अस्पताल इसी स्थान पर बन सकता है। मिलता है मुफ्त इलाज

ईएसआइ का फायदा निजी कारखानों व कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को मिलता है। इसके तहत उन्हें मुफ्त इलाज दिया जाता है। कर्मचारियों के लिए ईएसआइ का कार्ड भी बनाया जाता है फैक्ट फाइल :

- चार हजार कर्मचारियों को मिल सकता है लाभ

- 100 औद्योगिक इकाइयों के कर्मियों को सुविधा

- 3200 लघु व सूक्ष्म उद्योग हैं जिले में

chat bot
आपका साथी