शाहजहांपुर में धान खरीद एक अक्टूबर से, 126 केंद्र बने

खरीफ विपणन की क्रय नीति जारी होने के बाद प्रशासन ने धान खरीद की तैयारियां तेज कर दी है। एक अक्टूबर से खरीद के लिए 126 क्रय केंद्र स्वीकृत हो चुके हैं। शासन ने गत वर्ष के सापेक्ष करीब ढाई लाख खरीद लक्ष्य बढ़ाकर 46.81 लाख क्विटल धान खरीद का जिम्मा सौंपा है

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 12:25 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 12:25 AM (IST)
शाहजहांपुर में धान खरीद एक अक्टूबर से, 126 केंद्र बने
शाहजहांपुर में धान खरीद एक अक्टूबर से, 126 केंद्र बने

जेएनएन, शाहजहांपुर : खरीफ विपणन की क्रय नीति जारी होने के बाद प्रशासन ने धान खरीद की तैयारियां तेज कर दी है। एक अक्टूबर से खरीद के लिए 126 क्रय केंद्र स्वीकृत हो चुके हैं। शासन ने गत वर्ष के सापेक्ष करीब ढाई लाख खरीद लक्ष्य बढ़ाकर 46.81 लाख क्विटल धान खरीद का जिम्मा सौंपा है।

प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद में सर्वाधिक धान की खेती होती है। यही वजह है कि दशकों से सर्वाधिक धान खरीद का भी रिकार्ड बना हुआ है। इस बार भी 5.53 लाख किसानों ने करीब 2.75 लाख हेक्टेयर में धान फसल बोयी है। शासन ने भी एक अक्टूबर से 30 जनवरी तक 46.81 लाख क्विटल धान खरीद का लक्ष्य आवंटित कर दिया है। एफपीओ, पंजीकृत समितियों को अभी खरीद की अनुमति नहीं

शासन ने इस बार कर्मचारी कल्याण निगम, यूपी एग्रो, उप्र. राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम सरीखी सरकारी व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों को धान खरीद का जिम्मा नहीं सौंपा है। किसानों की दूनी आय व सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए बने एफपीओ व पंजीकृत समितियों पर भी भरोसा नहीं किया गया। नतीजतन इन्हें अभी तक कोई भी क्रय केंद्र आवंटित नहीं किया गया है। अभी तक सिर्फ, खाद्य विभाग, पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस, मंडी परिषद तथा भारतीय खाद्य निगम को धान खरीद का लक्ष्य सौंपा गया है।

पुवायां में धान खरीद को सर्वाधिक पंजीयन

इस बार सौ फीसद आनलाइन धान खरीद की जाएगी। इसके लिए किसान पंजीयन करा रहे हैं। अब तक कुल 3779 पंजीयन में सर्वाधिक पुवायां के 3168 किसानों ने पंजीयन कराया है। तिलहर से 200, सदर तहसील से 326, जलालाबाद से 59 तथा कलान तहसील से मात्र 26 किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीयन कराया है। एजेंसीवार स्वीकृत क्रय केंद्र तथा खरीद का गत वर्ष के सापेक्ष तुलनात्मक लक्ष्य

संस्था का नाम : क्रय केंद्र - गत वर्ष की खरीद - इस वर्ष का लक्ष्य

खाद्य विभाग : 13 - 117284.320 - 75000.00

पीसीएफ : 35 - 85023.489 - 116034.00

पीसीयू : 41 - 87258.649 - 136782.00

यूपीएसएस : 29 - 24408.240 - 100284.00

मंडी परिषद : 04 - 13815.220 - 20000.00

एफसीआइ : 04 - 8112.605 - 20000.00 आंकड़े

- 126 क्रय केंद्र बने अब तक

- 193 क्रय केंद्रों पर गत वर्ष हुई थी खरीद

- 46.81 लाख क्विटल खरीद का लक्ष्य मिला

- 44.30 लाख क्विटल की खरीद हुई थी गत वर्ष

- 4.0 लाख क्विटल धान खरीद को बोरा उपलब्ध धान खरीद के लिए 126 क्रय केंद्र खुल गए है। स्टाफ की तैनाती की जा रही है। चार लाख क्विटल धान खरीद के लिए बोरा भी मंगवा लिया गया है। इस बार पूरी तरह आनलाइन खरीद होगी, इसलिए किसान पंजीयन अवश्य करा लें।

कुमार कमलेश पांडेय, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी

chat bot
आपका साथी