शाहजहांपुर में गर्रा, रामगंगा की बाढ़ से घिरे गांव, कटान तेज, जिदगी पर मंड़राया संकट

गर्रा तथा रामगंगा की बाढ़ भयावह हो गई है। पिछले दिनों में दियुनी बैराज से छोड़े गए 56 हजार क्यूसेक पानी के पास होने पर सदर तहसील के करीब 50 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। एसडीएम सदर ने टीम के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 01:19 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 01:19 AM (IST)
शाहजहांपुर में गर्रा, रामगंगा की बाढ़ से घिरे गांव, कटान तेज, जिदगी पर मंड़राया संकट
शाहजहांपुर में गर्रा, रामगंगा की बाढ़ से घिरे गांव, कटान तेज, जिदगी पर मंड़राया संकट

जेएनएन, शाहजहांपुर : गर्रा तथा रामगंगा की बाढ़ भयावह हो गई है। पिछले दिनों में दियुनी बैराज से छोड़े गए 56 हजार क्यूसेक पानी के पास होने पर सदर तहसील के करीब 50 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। एसडीएम सदर ने टीम के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। फैजाबाद से पहुंची एनडीआरफ की टीम ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उधर, रामगंगा में छोड़े गए 2.38 लाख क्यूसेक पानी का असर शुरू हो गया है। कई गांवों में कटान शुरू हो गया है। गंगा नदी में नरौरा से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से भैंसार बांध पर खतरे के निशान से आधा फीट दूर रह गया है तीन प्रमुख नदियों में बाढ़ से जनपद के करीब 400 गांव प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से बाढ़ की चपेट में है। इन गांवों से जुड़ी करीब 23 हजार हेक्टेयर फसल रकबा व करीब 70 हजार की आबादी पर असर पड़ रहा है।

ग्रामीणों की मदद से बाढ़ बचाव में जुटी सिचाई विभाग की टीम

संसू, बिरसिगपुर : गर्रा नदी की बाढ़ से तिलहर व सदर क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में है। बरहामोहब्बतपुर में कटान तेज होने पर सिचाई विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य तेज कर दिया है। यहां ईंट, मिट्टी बोरियो में भरकर नदी किनारे लगाई जा रही है। चितीबोझी, अजमाबाद, रटा गांव तक पानी पहुंच गया है। अजमाबाद चितीबोझी पहाड़ी होने के कारण कई घर खतरे में है। इन गांवों के तमाम घरों में पानी पहुंच गया है। गांवों के आने वाले रास्तों पर भी जलभराव हो गया है। तिलहर क्षेत्र के रटा अजमाबाद जिकररीपर, ढकिया रघा बिरसिंहपुर समेत कई गांव के खेतों में पानी पहले से भरा हुआ है। अब गर्रा नदी के उफान से खेतों कई फीट पानी भर गया हे।

बंथरा : क्षेत्र के गांव अजीजगंज, गोपालपुर नगरिया, रुद्रपुर, धन्योरा, राईखुर्द, ककरा काकरकुंड, धन्योरा, बंथरा, पिंगरी, धन्यौरा, कोहनी, बख्यित्यारपुर तक गर्रा नदी का पानी पहुंच गया है। तहसीलदार पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने टीम के साथ निरीक्षण किया। अजीजगंज-नगरिया मार्ग पर आवागमन रोका

अजीजगंज के पास गर्रा नदी की बाढ़ से सड़क कट जाने से आवागमन को रोक दिया गया है। सिचाई विभाग, नगर निगम तथा सेतु निगम की टीम बचाव कार्य में लगी है। दियुनी बैराज से प्रवाह 25 हजार रह जाने से अब राहत की उम्मीद है। एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा, एनडीआरएफ खीरी रवाना

राज्य आपदा मोचक बल (एसनडीआरएफ) ने बाढ़ बचाव के लिए मोर्चा संभाल लिया है। मुख्यालय के निर्देश पर पहुंची टीम ने गर्रा तथा खन्नौत नदी का मोटरबोट से निरीक्षण किया। फैजाबाद से आई एनडीआरएफ टीम, लखीमपुर खीरी में बाढ़ बचाव के लिए सुबह रवाना हो गई। डीएम, एसपी ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने एसपी एस आनंद के साथ गुरुवार सुबह व शाम को गर्रा, खन्नौत समेत बाढ़ क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ बचाव कार्यों को देखा। एसडीएम सदर दशरथ कुमार ने धन्योरा, पिगरी पिगरा, एसडीएम तिलहर सुरेंद्र कुमार सिंह ने बरहा मोहम्बतपुर समेत क्षेत्र का निरीक्षण किया।

chat bot
आपका साथी