खूनी हाईवे के गड्ढे से उछली बस, चार यात्री घायल

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के अधूरे पुल से कुछ दूरी पर सड़क की खराब हालत ने शुक्रवार को एक और दुर्घटना करा दी। देर शाम गड्ढे के चलते बस उछल गई। इससे दंपती समेत चार यात्री घायल हो गए। इस रोड पर 10 साल से अधूरा हुलास नगरा पुल बन गया होता तो आए दिन होने वाली ऐसी दुर्घटनाएं ना होतीं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 01:49 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 01:49 AM (IST)
खूनी हाईवे के गड्ढे से उछली बस, चार यात्री घायल
खूनी हाईवे के गड्ढे से उछली बस, चार यात्री घायल

जेएनएन, शाहजहांपुर : लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के अधूरे पुल से कुछ दूरी पर सड़क की खराब हालत ने शुक्रवार को एक और दुर्घटना करा दी। देर शाम गड्ढे के चलते बस उछल गई। इससे दंपती समेत चार यात्री घायल हो गए। इस रोड पर 10 साल से अधूरा हुलास नगरा पुल बन गया होता तो आए दिन होने वाली ऐसी दुर्घटनाएं ना होतीं।

शुक्रवार शाम आठ बजे रोडवेज बस सीतापुर से सहारनपुर जा रही थी। चालक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तिलहर व कटरा के बीच अचानक गड्ढा आ गया। जब तक वह ब्रेक लगाते हुए पहिया गड्ढे में जाने के कारण बस उछल गई। उन्होंने स्टेयरिग नियंत्रित कर बस को पलटने से तो बचा ली, लेकिन बुजुर्ग यात्री सीतापुर के रेउसा थाना में बेहड़ निवासी जयमल सिंह का सिर छत से टकरा गया। रेउसा के गुरुप्रसाद, मानपुर थाना के ग्राम रमईपुर निवासी रामाकांत व उनकी पत्नी गुड्डी देवी के भी सिर व पेट में चोटें आईं। कटरा सीएचसी पर चारों घायल यात्रियों का उपचार किया। बस में 52 यात्री थे। इससे पांच घंटे पहले दोपहर तीन बदायूं-दिल्ली राज्य मार्ग की खराब हालत से पांच मौत की मौत हो गई।

एनएचएआइ नहीं दे रहा खूनी सड़क पर ध्यान

हुलास नगरा रेलवे क्रोसिंग के कुछ किमी तक सड़क की मेटीनेंस नहीं हो रही है। इससे नेशनल हाईवे खूनी हो चुका है। आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं लेकिन एनएचएआइ के अफसरों पर कोई असर नहीं पड़ता बस का पहिया गड्ढे में जाने से गाड़ी उछल गई, जिससे चार यात्री घायल हुए। कटरा में उपचार के बाद सभी रवाना हो गए।

संतोष सिंह चौहान, कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक

chat bot
आपका साथी