मंडी गेट पर बनी हेल्पडेस्क, एंट्री पर होगी स्क्रीनिग

मंडी समिति में आने वाले किसानों और व्यापारियों की एंट्री गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 12:19 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:07 AM (IST)
मंडी गेट पर बनी हेल्पडेस्क, एंट्री पर होगी स्क्रीनिग
मंडी गेट पर बनी हेल्पडेस्क, एंट्री पर होगी स्क्रीनिग

जेएनएन, रोजा, शाहजहांपुर : मंडी समिति में आने वाले किसानों और व्यापारियों की एंट्री गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी। मंडी सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी ने इसके लिए कोरोना हेल्पडेस्क भी बनवाई है। रविवार को मंडी के सभी कार्यालय व परिसर में सैनिटाइजेशन कराया गया। इस दौरान मंडी निरीक्षक राम मोहन त्रिवेदी, विक्रम बाजपेयी, कप्तान सिंह, रीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।

पुवायां : एसडीएम दशरथ कुमार व सीओ नवनीत कुमार नायक ने बंडा, ढका घनश्यामपुर व मकसूदापुर का निरीक्षण किया। लोगों को घरों से न निकलने की अपील की। नगर पालिका ईओ धर्मवीर सिंह ने नगर में सफाई अभियान चलवाया।

खुदागंज : नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा सिंह नगर में फागिग व सैनिटाइजेशन कराया। ईओ अनूप रावत ने मुहल्लों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। लोगों से बिना कार्य बाहर न निकलने की अपील की। इस दौरान पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह, रामशरण सिंह, नीरज कुमार, सौरभ गुप्ता, रामनिवास आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी