सरकार ने फेल कर दिया लॉकडाउन का उद्देश्य : जितिन

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद ने कहा कि सरकार ने जल्दबाजी में लॉकडाउन लागू किया था। जिस वजह से उसका उद्देश्य सफल नहीं हो सका।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 11:25 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 11:25 PM (IST)
सरकार ने फेल कर दिया लॉकडाउन का उद्देश्य : जितिन
सरकार ने फेल कर दिया लॉकडाउन का उद्देश्य : जितिन

जेएनएन, शाहजहांपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद ने कहा कि सरकार ने जल्दबाजी में लॉकडाउन लागू किया था। जिस वजह से उसका उद्देश्य सफल नहीं हो सका। यही वजह रही कि आजादी के बाद पहली बार देश में इतना बड़ा पलायन हुआ है। जिससे देश का निर्माण करने वालों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। प्रसाद भवन पर मीडिया से मुखातिब हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस संकट के इस दौर में जब जरूरतमंदों की मदद करने उतरी तो प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए जरूरतमंदों की मदद करने वालों को जेल भेज रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जब विभिन्न मुद्दों पर नाकाम साबित हो चुकी है तो उसकी जिम्मेदारी भी स्वयं लेनी चाहिए। उन्होंने ई मेल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग की है। साथ ही कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की भी मांग उठाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार मुन्ना, पूर्व अध्यक्ष कौशल मिश्रा, सईद अनवर कुरैशी, अशफाक उल्ला खां, फुरकान अहमद कुरैशी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी