ई-रिक्शा चालकों ने किया चक्का जाम

अवैध वसूली और शहर के प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा जाने पर रोक लगाने के विरोध में चालकों ने मंगलवार को चक्का जाम कर दिया गया। ई-रिक्शा चालकों ने प्रशासन व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 11:09 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 11:09 PM (IST)
ई-रिक्शा चालकों ने किया चक्का जाम
ई-रिक्शा चालकों ने किया चक्का जाम

जेएनएन, शाहजहांपुर : अवैध वसूली और शहर के प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा जाने पर रोक लगाने के विरोध में चालकों ने मंगलवार को चक्का जाम कर दिया गया। ई-रिक्शा चालकों ने प्रशासन व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जनता आटो ई-रिक्शा आनर्स चालक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार सुबह करीब नौ बजे ई-रिक्शा चालक टाउनहाल ओवरब्रिज पर एकत्र हुए। यहां सड़क पर ही ई-रिक्शा खड़े कर चक्का जाम कर दिया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए खिरनीबाग चौराहे पर पहुंचे। जहां सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राशि कृष्णा को ज्ञापन दिया। जिसके माध्यम से कहा गया कि प्रशासन ने प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा चालकों को जाने पर रोक लगा दी है। जिसमे बस अड्डा से कचहरी, केरूगंज से गर्रा फाटक, चार खंभा से केरूगंज, कनौजिया अस्पताल से कच्चा कटरा मोड़ व बहादुरगंज से मालखाना मोड़ तक को शामिल किया गया है। इससे चालकों की आय पर भी असर पड़ रहा है। इसी तरह बस स्टैंड के पास अवैध वसूली ई-रिक्शा चालकों से हो रही है लेकिन पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। ई-रिक्शा स्टैंड की भी व्यवस्था कराने की मांग की गई। इस मौके पर अध्यक्ष महफूज अली, मंत्री श्रीपाल, मुश्ताक इदरीसी, खलील अहमद, फिरोज, राजकुमार, सरताज आदि मौजूद रहे। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। चालकों ने जो समस्याएं रखी है उन पर प्रशासन को निर्णय लेना है। अवैध वसूली यदि किसी ने करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सरवणन टी, सहायक पुलिस अधीक्षक/ सीओ सिटी

chat bot
आपका साथी