हथौड़ा चौराहा पर चला अतिक्रमण अभियान

हथौड़ा चौराहा के आसपास गुरुवार को फिर से अतिक्रमण अभियान चला।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 11:42 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 11:42 PM (IST)
हथौड़ा चौराहा पर चला अतिक्रमण अभियान
हथौड़ा चौराहा पर चला अतिक्रमण अभियान

जेएनएन, शाहजहांपुर: हथौड़ा चौराहा के आसपास गुरुवार को फिर से अतिक्रमण अभियान चला। जेसीबी मशीन ने सड़क से सटे अतिक्रमण को ढहा दिया। यह देखकर दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे से अतिक्रमण हटा लिया। अभियान के दौरान जाम की स्थिति बनी रही।

दूसरे दिन गुरुवार को दोपहर 12 बजे शुरू हुए अभियान में जेसीबी मशीनों ने अवैध निर्माण को ढहाना शुरू कर दिया। सिटी पार्क के पास से लेकर हथौड़ा चौराहा तक अतिक्रमण को साफ कर दिया गया। इसमें पक्के निर्माण के साथ फुटपाथ पर अवैध रूप से काबिज लोगों को हटाया गया। सिटी पार्क से पहले दुकानदारों ने अभियान चलता देखकर खुद ही अपनी दुकानों के आगे से अवैध निर्माण को हटा लिया। शाम चार बजे तक सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ कब्जा किए हुए लोगों को हटा दिया गया। इसमें कई खोखे और झोपड़ी आदि भी शामिल थीं। नगर निगम के अधिकारियों ने बहादुरगंज और चौक क्षेत्र में सुनहरी मस्जिद से लेकर मिशन तिराहा और गुदड़ी बाजार में लाल निशान लगाए थे, लेकिन वहां अतिक्रमण नहीं हटाया गया। दूसरे दिन भी हथौड़ा क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान हटाया गया।

------------

विरोध के बाद भी चला अभियान

हथौड़ा चौराहा के आसपास कुछ दुकानदारों ने विरोध किया, उनकी नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण को हटा दिया।

----------

रात में पचराहा पर अतिक्रमण हटवाकर हुआ सड़क निर्माण

नगर निगम की टीम बुधवार रात करीब 10 बजे अवैध रूप से बने दुकानों के चबूतरों को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया। इसके बाद सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया।

chat bot
आपका साथी