सिस्टम अपडेट करने में जुटे कर्मचारी, रिजर्वेशन को परेशान हो रहे लोग

रेलवे बोर्ड ने स्पेशल ट्रेनों से अब जीरो नंबर हटाना शुरू कर दिया है। इसके लिए सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है। ताकि पुरानी व्यवस्था के तहत ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जा सके। इससे यात्री किराये में भी राहत मिलना शुरू हो जाएगी। सामान्य टिकट न बनने से अभी यात्रियों की भीड़ रिजर्वेशन कराने के लिए बढ़ती जा रही है

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 01:37 AM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 01:37 AM (IST)
सिस्टम अपडेट करने में जुटे कर्मचारी, रिजर्वेशन को परेशान हो रहे लोग
सिस्टम अपडेट करने में जुटे कर्मचारी, रिजर्वेशन को परेशान हो रहे लोग

जेएनएन, शाहजहांपुर : रेलवे बोर्ड ने स्पेशल ट्रेनों से अब जीरो नंबर हटाना शुरू कर दिया है। इसके लिए सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है। ताकि पुरानी व्यवस्था के तहत ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जा सके। इससे यात्री किराये में भी राहत मिलना शुरू हो जाएगी। सामान्य टिकट न बनने से अभी यात्रियों की भीड़ रिजर्वेशन कराने के लिए बढ़ती जा रही है। जिससे उन्हें परेशान भी होना पड़ रहा है।

कोरोना संक्रमण के बाद जब ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया तो उन्हें स्पेशल नाम दिया गया। इसके लिए ट्रेनों की एक नंबर की डिजिट को हटाकर जीरो कर दिया गया था। रेलवे प्रशासन के सिस्टम में भी यही डिजिट फीड कर दी गई। लेकिन बीते दिनों रेलवे बोर्ड ने कोरोना संक्रमण के दौरान शुरू की गई स्पेशल ट्रेनों को संक्रमण काल से पहले की तरह चलाया जाएगा। जिले में आदेश आने पर इस पर काम शुरू कर दिया गया हैं। सामान्य टिकट न बनने की वजह से यात्रियों की भीड़ दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। दो काउंटरों पर 250 फार्म हर दिन पहुंच रहे हैं। जिनसे करीब तीन हजार यात्रियों के रिजर्वेशन होते हैं। जबकि सामान्य दिनों में यहां से महज 500 यात्रियों के रिजर्वेशन व 1500 के करीब एमएसटी बनती थी। जिससे कर्मचारियों से लेकर यात्रियों तक को परेशान होना पड़ता है। सिस्टम अपडेट होने के बाद जंक्शन के सभी छह काउंटर शुरू हो जाएंगे। सीएमआइ मनोज सिंह ने बताया कि तीन से चार दिन में सिस्टम अपडेट हो जाएगा। लेकिन एमएसटी के लिए आदेश नहीं आया है।

12 घंटे होते हैं रिजर्वेशन

रेलवे जंक्शन पर सुबह आठ से शाम आठ तक ही रिजर्वेशन हो रहे हैं। इस बीच तकनीकी दिक्कतों का भी कई बार सामाना करना पड़ता हैं। जिस वजह से आये दिन काउंटर पर लोग हंगामा करना भी शुरू कर देते हैं। रात में अपडेट होगा सिस्टम

सिस्टम को पुरानी व्यवस्था के तहत अपडेट करने के लिए रात में आदेश दिए गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि तीन से चार दिन में सिस्टम पूरी तरह से अपडेट हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी