दूसरी डोज कम होने पर नाराज हुए डीएम, आडियो वायरल कर दी चेतावनी

कोरोना से बचाव के लिए दोनों डोज लगवाने पर जोर दिया जा रहा हैं। पहली डोज लगवाने के मामले में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका हैं। लेकिन दूसरी डोज के मामले में अभी पांचवे स्थान पर हैं। जिसमें शहरी क्षेत्र की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। ऐसे में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए एक आडियो वायरल किया है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 12:07 AM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 12:07 AM (IST)
दूसरी डोज कम होने पर नाराज हुए डीएम, आडियो वायरल कर दी चेतावनी
दूसरी डोज कम होने पर नाराज हुए डीएम, आडियो वायरल कर दी चेतावनी

जेएनएन, शाहजहांपुर : कोरोना से बचाव के लिए दोनों डोज लगवाने पर जोर दिया जा रहा हैं। पहली डोज लगवाने के मामले में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका हैं। लेकिन दूसरी डोज के मामले में अभी पांचवे स्थान पर हैं। जिसमें शहरी क्षेत्र की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। ऐसे में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए एक आडियो वायरल किया है। जिसमे उन्होंने इसको लेकर नाराजगी भी जताई है। कहा यदि दूसरी डोज लगवाने के मामले में जल्द सुधार नहीं हुआ तो शहर का स्टाफ ग्रामीण क्षेत्रों में और ग्रामीण क्षेत्रों का शहर में बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सक्रियता की वजह से दोनों डोज लगवाने के मामले में जल्द जिला पहले स्थान पर पहुंच सकता है। जिले में अब तक 28 लाख 74 हजार 796 लोगों के कोरोना से बचाव के लिए टीका लग चुका है। जिसमें आठ लाख 36 हजार 489 व पहली डोज 20 लाख 38 हजार 307 लोगों के टीका लग चुके है। इस तरह लगी दूसरी डोज

शहर : 836489

बंडा : 65645

भावलखेड़ा : 67840

ददरौल : 31026

जैतीपुर : 52981

जलालाबाद : 43994

कलान : 43209

कांट : 46567

कटरा : 61890

खुटार : 33514

मदनापुर : 35253

मिर्जापुर : 45573

निगोही : 51377

पुवायां : 67276

सिधौली : 65175

तिलहर : 48151 कोरोना की दूसरी डोज लगवाने पर जोर दिया जा रहा हैं। लोगों से भी अपील की जा रही है कि वह समय से दोनों डोज लगवा ले। कर्मचारी यदि लापरवाही करते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डा. एसपी गौतम, सीएमओ

chat bot
आपका साथी