सम्मेलन में एकजुटता पर दिया जोर

बहुजन समाज पार्टी का गुरुवार को जिला स्तरीय सम्मेलन हथौड़ा स्थित पार्टी कार्यालय पर हुआ। जिसमे विधान सभा संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य अतिथि बरेली मंडल प्रभारी सत्यपाल मौर्य की मौजूदगी में ब्राह्मण सभा के अतिरेक कुमार मिश्रा अपने साथियों के साथ पार्टी में शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:19 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:19 AM (IST)
सम्मेलन में एकजुटता पर दिया जोर
सम्मेलन में एकजुटता पर दिया जोर

जेएनएन, शाहजहांपुर : बहुजन समाज पार्टी का गुरुवार को जिला स्तरीय सम्मेलन हथौड़ा स्थित पार्टी कार्यालय पर हुआ। जिसमे विधान सभा संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य अतिथि बरेली मंडल प्रभारी सत्यपाल मौर्य की मौजूदगी में ब्राह्मण सभा के अतिरेक कुमार मिश्रा अपने साथियों के साथ पार्टी में शामिल हुए। जिनका पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अमर चंद्र जौहर, सेक्टर प्रभारी बरेली मंडल राजेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष जदुवीर गौतम ने स्वागत किया। इस मौके पर नौशाद कुरैशी, केपी सिंह यादव, रामकुमार राठौर, विवेक मिश्रा, डीके शर्मा, परमजीत सिंह, इंद्रजीत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी