स्वच्छता में जिले की नौ अंकों की छलांग, पुवायां निकाय मंडल में पहले स्थान पर

स्वच्छता को लेकर लोगों की बदलती सोच से निगम की रैंकिग भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को जारी रैंकिग में शाहजहांपुर नगर निगम देश के निकायों में 98वें स्थान पर रहा। जबकि बरेली 153वें स्थान पर रहा। वहीं नगर पालिका पुवायां मंडल में पहले स्थान पर रहा। इसी तरह कांट व मीरानपुर कटरा नगर पंचायत ने भी स्वच्छता के मामले में मंडल में बाजी मार ली

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 12:03 AM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 12:03 AM (IST)
स्वच्छता में जिले की नौ अंकों की छलांग, पुवायां निकाय मंडल में पहले स्थान पर
स्वच्छता में जिले की नौ अंकों की छलांग, पुवायां निकाय मंडल में पहले स्थान पर

जेएनएन, शाहजहांपुर : स्वच्छता को लेकर लोगों की बदलती सोच से निगम की रैंकिग भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को जारी रैंकिग में शाहजहांपुर नगर निगम देश के निकायों में 98वें स्थान पर रहा। जबकि बरेली 153वें स्थान पर रहा। वहीं नगर पालिका पुवायां मंडल में पहले स्थान पर रहा। इसी तरह कांट व मीरानपुर कटरा नगर पंचायत ने भी स्वच्छता के मामले में मंडल में बाजी मार ली।

वर्ष 2018 में नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद शहर की स्वच्छता व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है। निगम बनने के बाद जब स्वच्छता रैंकिग जारी हुई थी तब शहर 308 वें स्थान पर था। लेकिन इसके बाद स्वच्छता को लेकर लोगों की सोच में बदलाव आना शुरू हो गया। ऐसे में शनिवार को जारी रैंकिग में नगर निगम शाहजहांपुर का देश में 98 वां स्थान रहा। जबकि प्रदेश के नगर निगमों में एक से 10 लाख कैटेगिरी में इस बार सातवां स्थान आया है। जबकि गत वर्ष निगम की रैंकिग आठ थी। वहीं नगर पालिकाओं में यदि बात करें तो पुवायां नगर पालिका इस बार भी बरेली मंडल में पहले स्थान पर रहा। गत वर्ष भी पुवायां नगर पालिका बरेली मंडल में स्वच्छता के मामले में पहले स्थान पर रहा। नगर पंचायतों में भी दबदबा

25 हजार से कम आबादी वाली नगर पंचायतों में मीरानपुर कटरा बरेली मंडल में पहले स्थान पर रहा। जबकि 25 हजार से अधिक आबादी वाले में नगर पंचायत कांट बरेली मंडल में पहले स्थान पर रहा है। इस तरह बढ़ी निगम की रैंकिग

- 308 वर्ष 2018 में

- 162 वर्ष 2019

- 107 वर्ष 2020

- 98 वर्ष 2021

chat bot
आपका साथी