खेत में फंदे पर झूलता मिला शव, हत्या का आरोप Shahjahanpur News

संदिग्ध हालात में युवक का शव फंदे से लटका मिला।

By Edited By: Publish:Sat, 27 Jul 2019 06:55 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jul 2019 10:12 PM (IST)
खेत में फंदे पर झूलता मिला शव, हत्या का आरोप Shahjahanpur News
खेत में फंदे पर झूलता मिला शव, हत्या का आरोप Shahjahanpur News

शाहजहांपुर, जेएनएन : संदिग्ध हालात में युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर पुराने विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रोजा मेें थाना कांट क्षेत्र के गांव अकर्रा रसूलपुर निवासी सचिन वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता 38 वर्षीय रमेश वर्मा शुक्रवार शाम गन्ने की रखवाली करने गए थे। उसका खेत थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव रुद्रपुर के पास हैं। वह अपने चाचा अजय पाल के साथ खेत पर गया और घास काटने लगा। गांव निवासी अरविंद, राजकुमार और राजपाल से चार दिन पहले उसके पिता से विवाद हो गया था।

उसी विवाद को लेकर आरोपित उसके खेत में पहुंच गए और पिता को खींचकर गन्ने के खेत में ले जाने लगे। यह देखकर उसने और उसके चाचा ने शोर मचा दिया। इस पर राजकुमार ने लाइसेंसी बंदूक से उन दोनों पर फायर कर दिया, जिसमें वह बच गए। ग्रामीणों के आने पर आरोपित मौके से फरार हो गए।

उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर पिता को तलाशा, लेकिन वह नहीं मिले। शनिवार सुबह राजपाल के खेत में लगे शीशम के पेड़ में उसके पिता का शव गमछे से लटका मिला। घुटने जमीन पर लगे हुए थे। तहरीर पर पुलिस ने अरविंद, राजकुमार व राजपाल पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रात में पुलिस ने दी विवाद की जानकारी

सचिन ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे कांट पुलिस बताने आई थी कि उसके पिता का राजपाल, अरविंद और राजकुमार से विवाद हो रहा है। वह मौके पर गया लेकिन पिता नहीं मिले। आठ दिन पहले हुआ था विवाद रमेश गर्रा फाटक के पास नदीम की आरामशीन पर मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक आठ दिन पहले राजपाल, अरविंद और राजकुमार से विवाद हुआ था, जिसमें आरोपितों ने उनके साथ मारपीट भी की थी।

पत्नी हुई बेहाश

मृतक की पत्नी सुनीता पति का शव देखकर बदहवास हो गई। मृतक के 20 वर्षीय बेटा सचिन, 18 वर्षीय हर्ष, 14 वर्षीय बेटी मुस्कान, 12 वर्षीय बेटी सपना और छह वर्षीय बेटी अनामिका है। पुलिस सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस तैनात रही। इसके साथ पुलिस सुरक्षा में गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया। गांव में फोर्स तैनात है।

मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट दो डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - जय शंकर सिंह, थानाध्यक्ष

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी