14 घंटे बाद नाले से बरामद किशोर का शव

नाले में घुसी गाय निकालते समय डूबे किशोर का 14 घंटे बाद शव बरामद हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:26 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 11:26 PM (IST)
14 घंटे बाद नाले से बरामद किशोर का शव
14 घंटे बाद नाले से बरामद किशोर का शव

जेएनएन, निगोही, शाहजहांपुर : नाले में घुसी गाय निकालते समय डूबे किशोर का 14 घंटे बाद शव बरामद हो गया। निगोही क्षेत्र के ग्राम बलरामपुर निवासी नन्हे का बेटा मंगल भाई राजेश के साथ गांव से कुछ दूरी पर खेल रहा था। उसी समय उसकी गाय कैमुआ नाले मे घुस गई। जिसे निकालने के दौरान मंगल गहरे पानी में जाने से डूब गया। छोटे भाई राजेश ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता नन्हे सिंह समेत गांव के तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रात भर मंगल की तलाश की। रविवार देर शाम पहुंची पुलिस महज औपचारिकता पूरी कर चली गई। परिजन व ग्रामीण को तलाश के दौरान सुबह करीब आठ बजे मंगल का शव घटना स्थल से करीब 50 मीटर दूरी पर मिला। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े मंगल की मौत से रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं। मां हीराकून, भाई राजेश, बहन लाडो, गुंजा व चांदनी सदमे में हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी इन्कार कर दिया है।

chat bot
आपका साथी