संरक्षा आयुक्त ने किया गति परीक्षण, अब उद्घाटन का इंतजार

शाहजहांपुर-पीलीभीत पूर्वोत्तर लाइन पर ब्राडगेज का काम पूरा होने के बाद बुधवार को लखनऊ पूर्वोत्तर परिक्षेत्र के रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने निरीक्षण किया। उन्होंने शाहजहांपुर से शहबाजनगर के बीच गति परीक्षण भी किया। इस दौरान जो छुटपुट कमियां मिली उन्हें अधिकारियों ने अपने सामने ही ठीक कराया। संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद अब इस रूट के उद्घाटन का इंतजार है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 12:57 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 12:57 AM (IST)
संरक्षा आयुक्त ने किया गति परीक्षण, अब उद्घाटन का इंतजार
संरक्षा आयुक्त ने किया गति परीक्षण, अब उद्घाटन का इंतजार

जेएनएन, शाहजहांपुर : शाहजहांपुर-पीलीभीत पूर्वोत्तर लाइन पर ब्राडगेज का काम पूरा होने के बाद बुधवार को लखनऊ पूर्वोत्तर परिक्षेत्र के रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने निरीक्षण किया। उन्होंने शाहजहांपुर से शहबाजनगर के बीच गति परीक्षण भी किया। इस दौरान जो छुटपुट कमियां मिली उन्हें अधिकारियों ने अपने सामने ही ठीक कराया। संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद अब इस रूट के उद्घाटन का इंतजार है। संभावना जताई जा रही है कि 15 अगस्त से ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है। उन्होंने इस दौरान गति परीक्षण भी किया।

पीलीभीत-शाहजहांपुर के बीच 84 किमी रेल खंड का आमान परिवर्तन कार्य के लिए वर्ष 2017-18 में हरी झंडी मिली थी। 426.74 करोड़ से ब्राडगेज का काम पूरा कराना था। 30 मई 2018 से इस रेल खंड पर मीटर गेज रेल गाड़ियों का संचलन बंद कर दिया गया था। पहले चरण का काम पूरा होने के बाद 10 व 11 फरवरी 2020 को पीलीभीत-बीसलपुर तक रेल संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण किया था। दूसरे चरण में बीसलपुर-शाहबाजनगर के बीच 31 अक्टूबर व एक नवंबर 2020 को निरीक्षण किया था। जबकि तीसरे चरण में शहबाजनगर से शाहजहांपुर के बीच 4.16 किमी का काम पूरा कराया गया। जिसके निरीक्षण करने के लिए बुधवार को रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण आरके यादव, मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत व अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे शाहजहांपुर से ट्राली निरीक्षण किया गया। इस बीच उन्होंने जगह-जगह अंडर पास, प्वाइंट, स्टेशन पैनल आदि का निरीक्षण किया। संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद संभावना जताई जा रही है कि 15 अगस्त को इसका उद्घाटन हो सकता है। एक घंटे तक रहे स्टेशन पर

शहबाजनगर रेलवे स्टेशन पर संरक्षा आयुक्त करीब एक घंटे तक रुके। इस बीच उन्होंने पावर केबिन को भी देखा। जहां से ट्रेनों के संचालन के लिए रखी मशीनों के बारे में भी संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली।

chat bot
आपका साथी