मासूमों से नहीं थम रही दरिदगी की घटनाएं

मिशन शक्ति अभियान चल रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है लेकिन बिचयों के साथ दरिदगी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। कई मामले ऐसे सामने आए जिनमें परिचितों ने ही मासूमों के साथ हैवानियत की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 12:16 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 12:16 AM (IST)
मासूमों से नहीं थम रही दरिदगी की घटनाएं
मासूमों से नहीं थम रही दरिदगी की घटनाएं

जेएनएन, शाहजहांपुर : मिशन शक्ति अभियान चल रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन बच्चियों के साथ दरिदगी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। कई मामले ऐसे सामने आए जिनमें परिचितों ने ही मासूमों के साथ हैवानियत की। जिले में दो साल के अंदर दस वर्ष से कम आयु की बच्चियों के साथ दुष्कर्म व छेड़छाड़ के 10 मामले सामने आ चुके हैं। 10 से 16 आयु के बीच की लड़कियों के साथ 25 घटनाएं हो चुकी हैं।

खेलते समय बुजुर्ग ने बच्ची को दबोचा

चौक कोतवाली क्षेत्र की बरेली मोड़ स्थित एक कालोनी में चार अक्टूबर को दस साल की बच्ची के साथ 65 साल के बुजुर्ग ने छेड़छाड़ की।

चाचा ने किया दुष्कर्म

कलान कस्बा निवासी एक युवक ने पत्नी की मदद से दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर भतीजी को दिया। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया था। दंपती को पुलिस ने जेल भेज दिया था। जिसमे महिला जेल से छूट गई थी।

व्यापारी ने शिक्षिका की बेटी को दुकान में खींचा

सदर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में शिक्षिका की दो बेटियां इसी माह मुहल्ले में दुकान पर टॉफी लेने गई थी। दुकानदार ने उनसे छेड़छाड़ की कोशिश की।

ननिहाल में आई बच्ची को दबोचा

मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच माह पहले ननिहाल में बच्ची आई थी। गांव के चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में फूल तोड़ने जा रही बच्ची के साथ दुष्कर्म हो चुका है।

खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोग बच्ची का अपहरण कर ले गए थे। पुलिस ने बच्ची को जब बरामद किया तो उसने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।

वर्जन

बच्चियों के साथ होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। क्राइम मीटिग में भी इस बावत दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। महिला अपराध से जुड़े जो भी मामले लंबित हैं, उन पर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

एस आनंद, एसपी

chat bot
आपका साथी