भीड़ वाले स्थलों से कराएं कोरोना जांच: प्रमुख सचिव

प्रमुख सचिव पर्यटन संस्कृति व सामान्य प्रशासन तथा जनपद के नोडल अधिकारी जितेंद कुमार ने कोविड की समीक्षा के साथ वजीरगंज स्थित श्मशान का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 12:28 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:06 AM (IST)
भीड़ वाले स्थलों से कराएं कोरोना जांच: प्रमुख सचिव
भीड़ वाले स्थलों से कराएं कोरोना जांच: प्रमुख सचिव

जेएनएन, शाहजहांपुर : प्रमुख सचिव पर्यटन, संस्कृति व सामान्य प्रशासन तथा जनपद के नोडल अधिकारी जितेंद कुमार ने कोविड की समीक्षा के साथ वजीरगंज स्थित श्मशान का निरीक्षण किया। बाल गृह, मीडिया तथा सर्वाधिक भीड़ संख्या वाले स्थलों से कोरोना जांच कराने पर जोर दिया।

इस दौरान डीएम ने कंट्रोल रूम में आयी 17046 शिकायतों की जानकारी दी। लॉकडाउन अवधि में बिना कार्य के 15194 श्रमिकों को औद्योगिक इंकाइयों की ओर से किए गए भुगतान से भी अवगत कराया। सीएमओ डा. एससी गौतम ने 10391 व्यक्तियों का सैम्पल लिए जाने 157 पॉजिटिव केस व 124 डिस्चार्ज की जानकारी दी। बताया कि एक्टिव केसों की संख्या 33 है। टेलीमेडिसिन के माध्यम से अब तक 11396 लोगों को परामर्श दिया जा चुका है।

नोडल अधिकारी ने वर्षा ऋतु के ध्यान में रखकर कोविड-19 व संचारी रोग नियंत्रण को लिए घर-घर सर्वेक्षणव सैम्पल संख्या वृद्धि को जरूरी बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने जनपद की स्थिति के बारे में चर्चा की। शाम चार बजे बाद प्रमुख सचिव ने वजीरगंज में श्मशान घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामसेवक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी