प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए शुरू होगा सेवा सत्याग्रह : रजनीश

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कार्यकर्ता सेवा सत्याग्रह शुरू करने जा रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:30 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:30 PM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए शुरू होगा सेवा सत्याग्रह : रजनीश
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए शुरू होगा सेवा सत्याग्रह : रजनीश

जेएनएन, शाहजहांपुर : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कार्यकर्ता सेवा सत्याग्रह शुरू करने जा रहे है। इसके तहत पूरे प्रदेश में जहां 25 लाख जरूरतमंदों को भोजन कराने का लक्ष्य रखा गया है वहीं जिले में भी कार्यकर्ताओं ने इस मुहिम को सफल बनाने को कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि सेवा सत्याग्रह के दौरान फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए भोजन का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए दस लाख पोस्टर भी पार्टी के कार्यकर्ता लगाएंगे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, शाहिद अनवर कुरैशी, अशफाक उल्ला खां, कृष्ण विनोद मिश्र, विश्वदीप अवस्थी, अनूप वर्मा, फुरकान अहमद कुरैशी, अनिल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी