कांग्रेसियों को घायल नर्स से मिलने से रोका, धरने पर बैठे

वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज की घायल नर्स का मामला राजनीतिक रूप ले रहा है। आम आदमी पार्टी के बाद गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 11:43 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 11:43 PM (IST)
कांग्रेसियों को घायल नर्स से मिलने से रोका, धरने पर बैठे
कांग्रेसियों को घायल नर्स से मिलने से रोका, धरने पर बैठे

जेएनएन, शाहजहांपुर : वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज की घायल नर्स का मामला राजनीतिक रूप ले रहा है। आम आदमी पार्टी के बाद गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। लेकिन उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया। गार्डों पर धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने मेडिकल कॉलेज के गेट पर धरना देते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। करीब एक घंटे बाद नगरिया मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी गुड्डू सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्राचार्य को बुलाकर वार्ता कराई। जिसके बाद महिला जिलाध्यक्ष सावित्री शर्मा व जिला सचिव ममता सिंह को घायल नर्स कल्पना श्रीवास्तव से मिलने दिया गया। नर्स ने उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कल्पना के परिजनों से बातकर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृष्ण विनोद मिश्रा ने बताया पूरी रिपोर्ट जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता को सौंपी जाएगी। इस मौके पर प्रमोद मिश्रा, फुरकान अहमद कुरैशी आदि मौजूद रहे।

अन्य स्टाफ से भी मिले कांग्रेसी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से भी मुलाकात की। उनसे कॉलेज प्रशासन की मनमानी के बारे में जानकारी ली। अन्याय ने होने देने का भरोसा दिलाया।

chat bot
आपका साथी