संत रविदास शोभायात्रा का शहर में भव्य स्वागत

मन चंगा तो कठौती में गंगा से भक्ति को दर्शाने वाले संत रविदास की जयंती को जिले भर में श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। संत रविदास सभा की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। अनुयायियों ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया। रामबाग से शुरू यात्रा सात किमी का सफर करके शाम को जीआइसी खेल मैदान पहुंची। यहां आयोजकों ने झांकियों की आरती उतारी। समापन पर कलाकारों ने नाट्य मंचन कर समाज को जागरूकता का संदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 12:44 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 12:44 AM (IST)
संत रविदास शोभायात्रा का शहर में भव्य स्वागत
संत रविदास शोभायात्रा का शहर में भव्य स्वागत

जेएनएन, शाहजंहापुर : मन चंगा तो कठौती में गंगा से भक्ति को दर्शाने वाले संत रविदास की जयंती को जिले भर में श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। संत रविदास सभा की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। अनुयायियों ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया। रामबाग से शुरू यात्रा सात किमी का सफर करके शाम को जीआइसी खेल मैदान पहुंची। यहां आयोजकों ने झांकियों की आरती उतारी। समापन पर कलाकारों ने नाट्य मंचन कर समाज को जागरूकता का संदेश दिया।

शोभायात्रा में संत रविदास, वीर एकलव्य, भारतमाता, महर्षि वाल्मीकि, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। रामबाग मिश्रीपुर से शुरू शोभायात्रा केरूगंज, चौक, कच्चाकटरा, घंटाघर, बहादुरगंज, सदरबाजार, कलक्ट्रेट होते हुए जीआइसी मैदान पहुंची। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा व जलपान के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान संयोजक दिनेश भारती, राम प्रकाश, उमाशंकर आजाद, माया प्रकाश, श्याम बिहारी आदि रहे।

स्कूलों में श्रद्धा से मनाई गईं संत रविदास जयंती

शाहजहांपुर : संत रविदास जयंती पर स्कूलों में आयोजन हुए। सरदार पटेल हिदू इंटर कॉलेज में हुई गोष्ठी में पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि संत रविदास 14वीं शताब्दी के महान समाज सुधारक थे। प्रधानाचार्य महेश चंद्र भास्कर ने भी विचार रखे। इस दौरान राम कुमार मौर्य, ज्वाला प्रसाद, प्रेम सिंह, केके सिंह, प्रदीप राठौर, दिनेश कुमार वैश्य आदि रहे। अध्यक्षता संजय कपूर ने की। अटसलिया विद्यालय में जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर व स्काउट मास्टर निकहत परवीन ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया।

पुवायां : संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में नगर के स्कूलों में आयोजन हुए। कैंब्रिज कांवेंट स्कूल के सह निदेशक डा. रचित अग्रवाल, प्रधानाचार्य अनुनंदिनी शर्मा ने संत रविदास के चित्र पुष्प चढ़ाए। मारवाह माडर्न, राना पब्लिक स्कूल, सेक्रेड हार्ट एकेडमी, चंदी कांवेंट स्कूल व दशमेश एकडेमी में भी कार्यक्रम हुए।

chat bot
आपका साथी