धरने पर बैठी दुष्कर्म पीड़िता तो दर्ज किया मुकदमा

महिला उत्पीड़न पर रोकथाम के लिए सख्त रवैया अपनाने के बजाय पुलिस टालमटोल कर रही। पुवायां क्षेत्र में रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता चक्कर लगाती रही मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। मजबूर होकर वह धरने पर बैठी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:24 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:24 AM (IST)
धरने पर बैठी दुष्कर्म पीड़िता तो दर्ज किया मुकदमा
धरने पर बैठी दुष्कर्म पीड़िता तो दर्ज किया मुकदमा

जेएनएन, पुवायां, शाहजहांपुर: महिला उत्पीड़न पर रोकथाम के लिए सख्त रवैया अपनाने के बजाय पुलिस टालमटोल कर रही। पुवायां क्षेत्र में रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता चक्कर लगाती रही, मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। मजबूर होकर वह धरने पर बैठी। जिसके बाद मुकदमा दर्ज हो सका।

पुवायां के एक गांव में रहने वाली महिला का आरोप है कि एक अक्टूबर को वह घर में अकेली थीं। उसी दौरान निगोही निवासी देशराज वहां आ गया। उन्हें कमरे में खींच ले गया, दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह कई बार थाने गई, मगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिस कारण 26 अक्टूबर को वह सास के साथ सीओ कार्यालय पहुंचीं और वहीं धरना दिया। 27 अक्टूबर को उसकी सास की तबीयत धरना स्थल पर खराब हो गई थी, जिस कारण वह घर चली आई। गुरुवार को सास की तबीयत में सुधार होने पर वह फिर से धरने पर बैठ गई थी। तब अफसरों ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि आरोपित देशराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

chat bot
आपका साथी